{"_id":"649820db8dd89ac1f5032449","slug":"meerut-travel-from-delhi-to-dehradun-became-costlier-toll-tax-increased-by-rs-ten-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महंगा हुआ दिल्ली से देहरादून का सफर, 10 रुपये तक बढ़ा टोल टैक्स, देखें क्या रहेंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महंगा हुआ दिल्ली से देहरादून का सफर, 10 रुपये तक बढ़ा टोल टैक्स, देखें क्या रहेंगी नई दरें
Sun, 25 Jun 2023 06:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:57 PM IST
सार
दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा टैक्स देना होगा। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर सामान्य दिनों में यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 20 से 22 हजार रहती है। शनिवार व रविवार को यह संख्या 25 हजार तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा और एनएचएआई ने शनिवार को टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। दरों में पांच से 10 रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, कार और जीप वालों को राहत देते हुए टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी।
विज्ञापन
एनएच 58 (दिल्ली-देहरादून) पर सिवाया गांव के पास में वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा टोल वसूलता है। कंपनी ने एक जुलाई से टोल टैक्स की दरें बढ़ाई हैं। इस बार लोकल व कार-जीप के किराये में वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather News: पश्चिमी यूपी में झूमकर बरसे बदरा, मौसम सुहावना, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
विज्ञापन
मल्टीएक्सल वाहन पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बस-ट्रक पर पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। यह पहली बार है जब एनएचएआई ने न्यूनतम टैक्स बढ़ाया है। हर बार किराये में 15 से 20 रुपये तक का इजाफा किया जाता था।
वाहन वर्तमान दर नई दर
कार/जीप 110 110
बस/ ट्रक 385 390
मल्टी एक्सल वाहन 620 630
लोकल 25 25
कंपनी ने एनएचएआई के निर्देश पर टोल की नई दर लागू कर दी हैं। यह दर एक जुलाई से लागू हो जायेगी। इस बार लोकल व कार-जीप की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। अन्य वर्ग के वाहनों में भी मामूली बढ़ाेत्तरी की गई है। -प्रदीप चौधरी, प्रबंधक सिवाया टोल प्लाजा
वाहन वर्तमान दर नई दर
कार/जीप 110 110
बस/ ट्रक 385 390
मल्टी एक्सल वाहन 620 630
लोकल 25 25
कंपनी ने एनएचएआई के निर्देश पर टोल की नई दर लागू कर दी हैं। यह दर एक जुलाई से लागू हो जायेगी। इस बार लोकल व कार-जीप की दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। अन्य वर्ग के वाहनों में भी मामूली बढ़ाेत्तरी की गई है। -प्रदीप चौधरी, प्रबंधक सिवाया टोल प्लाजा