फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Transporters opened front against illegal fee collection in Cantt Board

मेरठ कैंट में अवैध शुल्क वसूली के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स ने खोला मोर्चा, उखाड़ा टोल बैरियर

Wed, 11 Dec 2019 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Transporters opened front against illegal fee collection in Cantt Board
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने टोल बूथ बनाकर अवैध वूसली कर रहे लोगों के खिलाफ बुधवार को ट्रांसपोटरों ने मोर्चा खोल दिया। ट्रांसपोर्टरों ने मौके पर पहुंचकर अवैध वसूली कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और यहां बने टोल बूथ को उखाड़ फेंका। इसके बाद ट्रांसपोर्टर डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और अपनी बात कहीं। वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने इस संबंध में संज्ञान लेने की बात कही है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार एनएच 58 पर चल रहे वाहनों को जबरदस्ती कैंट रोड की तरफ मोड़ा जा रहा था। यहां फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने टोल बूथ बनाकर कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे थे। वहीं इस पर ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया। भारी संख्या में ट्रांसपोर्टरों ने यहां पहुंचकर अवैध रूप से टोल वसूल रहे कर्मचारियों को खदेड़ दिया और टोल को उखाड़ फेंका। इसके बाद ट्रांसपोर्टर डीएम कार्यालय पहुंच गए। 
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब मंगलवार रात से शुल्क वसूली बंद हो गई तो फिर यहां टोल क्यो वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि  फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के सामने एनएच 58 जोकि एमडीए और नगर निगम के अंडर में आता है।

इस पर कुछ लोग बुधवार को अवैध शुल्क वसूली कर रहे हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड के नाम पर बोर्ड लगाकर अवैध उगाई कर रहे हैं और वहां से निकलने वाले सभी कमर्शियल वाहनों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की अवैध उगाई बंद नहीं हुई तो ट्रांसपोर्ट इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

वहीं इस पर डीएम साहब ने कहा कि इस पूरे मामले के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है जो आज उन्हें रिपोर्ट देगी।  जितने भी टोल नाके बनाए गए हैं वह सब आज शाम तक हटा दिए जाएंगे। इस पर महामंत्री दीपक गांधीने कहा यदि दो दिन के अंदर टोल नहीं हटाए गए तो ट्रांसपोर्ट चक्का जाम करने को मजबूर हो जाएंगे। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed