फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Traffic policeman standing on the roadside was hit by a truck, his leg amputated

Meerut: सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ट्रक ने मारी टक्कर, पैर कटा

Wed, 08 May 2024 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 May 2024 12:04 PM IST
सार

नो एंट्री में भारी वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे, इस दौरान ट्रक चालकों को रोकने के प्रयास किया गया तो एक ट्रक चालने ने सिपाही पर ट्रक चढ़ा दिया।

विज्ञापन
Meerut: Traffic policeman standing on the roadside was hit by a truck, his leg amputated
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ पर सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल बंगाली को ट्रक ने टक्कर मार दी। भागने के प्रयास के दौरान उनका पैर बुरी तरह कुचला गया। साथी पुलिसकर्मियों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर परतापुर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सिपाही का पैर काटना पड़ा।

विज्ञापन


मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ पर मंगलवार को नो एंट्री में भारी वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे। शाम को एक ट्रक खरखौदा मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेकिंग कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल बंगाली ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक को भगाने का प्रयास करने लगा और हेड कांस्टेबल के पैर को पहिए के नीचे कुचल दिया। 

विज्ञापन

मौके पर मौजूद टीएसआई नवरतन राठी, हेड कांस्टेबल रमेश चंद और कांस्टेबल राहुल ने तुरंत घायल बंगाली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ट्रक चालक अशफाक पुत्र अब्दुल सलाम निवासी लावरमंडा थाना काजीगुंडा जिला अनंतनाग जम्मू कश्मीर को ट्रक के साथ पकड़कर परतापुर पुलिस को सौंप दिया। 

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने हेड कांस्टेबल रमेश की ओर से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक को ट्रक समेत कब्जे में ले लिया गया है। 

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन 
हेड कांस्टेबल बंगाली मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मेरठ पहुंच गए। अस्पताल में कई घंटे तक उनके पैर का ऑपरेशन चला। उनकी हालत चिंताजनक बताई गई। 

पुलिसकर्मी ही नहीं सुरक्षित 
सड़क पर पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले भी जिले की सड़कों पर पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने के प्रयास हुए हैं। ऐसे में आम आदमी भला खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है। इससे पहले सदर बाजार थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान कई बार पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें आरोपियों के खिलाफ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की गई थी।  

विज्ञापन

6 जनवरी 2024 : सदर बाजार थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर हूटर बाजाते हुए कार चढ़ाने का प्रयास
एक मार्च 2024 : गंगानगर थाना क्षेत्र में गैस सिलिंडर से लदे ट्रक में आग लगा रहे युवक ने फैंटम कर्मियों पर किया कार चढ़ाने का प्रयास
15 मार्च 2024 : सदर बाजार थाना क्षेत्र में चिराग चौराहे पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर युवक ने किया कार चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed