Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Traffic Diversion From November 5 to 11: No Vehicle Entry in Major Markets

मेरठ: आज से 11 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; घर से निकलने से पहले देखें रूट

Thu, 05 Nov 2026 09:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

मेरठ में दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 5 से 11 नवंबर तक सुबह 7 से रात 2 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

विज्ञापन
Meerut Traffic Diversion From November 5 to 11: No Vehicle Entry in Major Markets
मेरठ में बेगमपुल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मेरठ की यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। पांच से 11 नवंबर तक शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान प्रमुख बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। रोडवेज बसों और भारी वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात दो बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक प्रभावी रहने वाली इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि रोडवेज बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

रोडवेज बसों के लिए ये रूट रहेंगे प्रभावी
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और बिजनौर की ओर से भैंसाली बस अड्डे आने वाली रोडवेज बसें जादूगर चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर और बालाजी मंदिर मोड़ होते हुए सदर थाने के रास्ते बस अड्डे पहुंचेंगी। इसके अलावा मूक-बधिर स्कूल रोड, मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पीछे और गुरु तेग बहादुर स्कूल होते हुए जली कोठी चौराहे से भी बसें भैंसाली पहुंच सकेंगी।


दिल्ली और गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58, रोहटा फ्लाईओवर, रोहटा रोड और रेलवे फ्लाईओवर होते हुए डिपो फाटक से मूक-बधिर स्कूल रोड के रास्ते भैंसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। सोहराबगेट से भैंसाली जाने वाली बसों को गांधी आश्रम से हंस चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये बसें सीताराम पुलिया, सर्किट हाउस, साकेत चौराहा, बाउंड्री रोड और जीरोमाइल होते हुए निर्धारित मार्ग से भैंसाली पहुंचेंगी।
 
विज्ञापन

इन बाजारों में नहीं ले जा सकेंगे वाहन
को-ऑपरेटिव चौराहे से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल की ओर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट और वैली बाजार, घंटाघर से वैली बाजार तथा ब्रह्मपुरी, प्याऊ और शिव चौक पत्थरवालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार और सराफा मार्केट की ओर सभी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन

भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
जीरोमाइल से बेगमपुल, भैंसाली बस अड्डे और हापुड़ रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा और रात में उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। मुजफ्फरनगर और रुड़की से गढ़, मुरादाबाद व हापुड़ जाने वाले वाहन कमिश्नर आवास, जेल चुंगी, यूनिवर्सिटी रोड और तेजगढ़ी होकर जाएंगे। गढ़-मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जाने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित हैं।

बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन फुटबाल चौक से बिजली बंबा बाईपास होकर भेजे जाएंगे। एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड़ स्टैंड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बेगमपुल से आकाशगंगा साड़ी सेंटर तक दीपावली मेले के चलते बेगमपुल से खूनी पुल, राजकीय इंटर कॉलेज और भैंसाली अड्डे से बेगमपुल तक रोडवेज और सिटी बसों समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन 24 घंटे प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed