फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Traders called to clear the jam in Abulen-Bombay market, SP came and started issuing challans

Meerut: आबूलेन-बॉम्बे बाजार में जाम खुलवाने को बुलाया, एसपी ने काटने शुरू कर दिए चालान, व्यापारियों का हंगामा

Sun, 18 Jan 2026 12:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 Jan 2026 12:11 PM IST
सार

शहर में टीजीटी परीक्षा के कारण हर ओर जाम लग गया। आबूलेन पर हालात बदतर हो गए। पुलिस ने बेतरतीब खड़े 15 से ज्यादा वाहनों के चालान काट दिए। व्यापारियों ने विरोध कर दिया और कहा कि जाम खुलवाने को बुलाया था, तो चालान क्यों काटे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Traders called to clear the jam in Abulen-Bombay market, SP came and started issuing challans
एसपी ट्रैफिक से होती व्यापारियों की नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीजीटी परीक्षा के चलते शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आबूलेन और बांबे बाजार में सुबह से ही भीषण जाम लग गया। हालात ऐसे हो गए कि पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचा। जाम से परेशान व्यापारियों ने मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल से संपर्क किया। नागपाल ने एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र को कॉल कर जाम की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद एसपी यातायात अपनी टीम के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी कार्रवाई से मामला और तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंचते ही यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी व्यापारियों की कारों के चालान काटने शुरू कर दिए। देखते ही देखते करीब 15 कारों के चालान कर दिए गए, जबकि चार कारों को क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल, सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ और अन्य व्यापारियों की एसपी यातायात से तीखी नोकझोंक हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने पुलिस को जाम खुलवाने के लिए बुलाया था, न कि चालान करने के लिए। इसी बीच पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे गए सामान को भी हटवाना शुरू कर दिया, जिससे व्यापारियों का गुस्सा और बढ़ गया। जब क्रेन बुलाकर चार गाड़ियों को पुलिस लाइन भेजा गया, तो स्थिति और बिगड़ गई। व्यापारियों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक हंगामा और बहस चलती रही।
 
विज्ञापन

सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन एसपी यातायात ने उन्हें भी कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान बांबे बाजार स्थित एक शोरूम में काम करने वाली युवती की स्कूटी का भी चालान कर दिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे दी। काफी देर बाद एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने सदर बाजार पुलिस को निर्देश दिए कि यदि रविवार से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण या जाम की स्थिति बनी, तो इसके लिए संबंधित थाना पुलिस जिम्मेदार होगी और कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। 
 

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि जिन वाहनों के चालान किए गए, वे गलत तरीके से खड़े थे, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई थी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed