फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Track laying work completed in priority section, 75 percent OHE installation also completed

Rapid Rail: प्रायोरिटी सेक्शन में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा, 75 प्रतिशत ओएचई इन्सटॉलेशन भी पूर्ण

Wed, 28 Dec 2022 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Dec 2022 04:56 PM IST
सार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन पर ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। 17 किमी. वायाडक्ट बिछाया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Track laying work completed in priority section, 75 percent OHE installation also completed
रैपिड रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन पर ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सेक्शन में आरआरटीएस को परिचालित करने के लिए लगभग 34 किलोमीटर का ट्रैक (17 किमी. वायाडक्ट) बिछाया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही, प्रायोरिटी सेक्शन में ओएचई और सिग्नलिंग का कार्य भी तेजी से प्रगति कर रहा है। अब तक वायाडक्ट पर 75 प्रतिशत से ज्यादा ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) के इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Track laying work completed in priority section, 75 percent OHE installation also completed
रैपिड रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

प्रायोरिटी सेक्शन में अक्टूबर माह में वायाडक्ट का निर्माण पूर्ण कर लिया गया था। इसके बाद ओएचई के इंस्टॉलेशन का कार्य आरंभ किया गया था। वर्तमान में यह कार्य तीन चौथाई से ज्यादा पूर्ण हो चुका है।

इसके अंतर्गत आरआरटीएस ट्रैक के ऊपर लगाए जा रहे ओएचई का, 25000 वोल्ट की क्षमता के साथ विद्युतीकरण (चार्ज) किया जाएगा। प्रायोरिटी सेक्शन के संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीटीसीएल) से करार किया गया है। 

ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा होने के साथ ही एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस के क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। प्रायोरिटी सेक्शन में ट्रायल रन की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed