फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut topekhana

तोपखाना में चला कैंट बोर्ड का हथौड़ा

Tue, 17 May 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 17 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
meerut topekhana
कैंट बोर्ड की कार्रवाई के दौरान हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कैंट बोर्ड ने सोमवार को वार्ड एक स्थित तोपखाना से ‘अतिक्रमण हटाओ और अवैध निर्माण ध्वस्त करो’ अभियान शुरू किया। इस दौरान करीब छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला और 13 हजार स्क्वायर फीट जमीन मुक्त कराई। छावनी क्षेत्र में लगातार भारत सरकार की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है। इसी को रोकने के लिए सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने इस अभियान को शुरू किया है। सीईओ के निर्देश पर सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में टीम दोपहर को वार्ड एक स्थित तोपखाना पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने तोपखाना स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने और पास में करीब 13 हजार स्क्वायर फीट जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। यहां लंबे समय से लोगों ने कब्जा जमाया हुआ था। टीम ने जमीन के  चारों तरफ फेंसिंग कर दी तथा वहां पीआरडी के जवान तैनात कर किए। इसके बाद टीम ने मकान नंबर 360 के बाहर सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को तोड़ डाला। डेयरियों के बाहर बंधी गाय और भैंस के मालिकों पर भी जुर्माना किया गया। टीम ने मकान नंबर 250, 394 से अवैध निर्माण ध्वस्त किया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर अवधेश यादव, कमल सिंह यादव समेत इंजीनियरिंग विभाग, राजस्व विभाग, पीआरडी जवान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नौ पर किया जुर्माना
कैंट बोर्ड ने फरवरी में छावनी में ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग कराई थी। इसके आधार पर सोमवार को देखा गया की किन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। तोपखाना बाजार में नौ लोगों ने दोबारा से अवैध कब्जा कर लिया था। टीम ने उन पर जुर्माना कर करीब 6 हजार रुपये वसूले। वहीं टीम ने अवैध निर्माण कर रहे लोगों का माल भी जब्त कर लिया। करीब एक ट्राली माल जब्त कर कैंट बोर्ड में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज माल रोड पर कार्रवाई 
सीईई अनुज सिंह ने बताया कि मंगलवार को माल रोड पर चल रहे कॉमर्शियल वाहनों को पकड़कर उनपर जुर्माना किया जाएगा। माल रोड पर सभी तरह के कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित है। 

छावनी क्षेत्र के सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। जो भी नियम विरुद्ध कार्य करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-  राजीव श्रीवास्तव, सीईओ, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed