{"_id":"6a8af97c4bc92f30f006de26","slug":"meerut-took-the-lead-by-defeating-ghaziabad-meerut-news-c-72-1-mct1009-158200-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को हराकर बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ ने गाजियाबाद को हराकर बनाई बढ़त
Sun, 23 Aug 2026 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि
सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में सीआईएससीई वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
35 टीम टूर्नामेंट में ले रही हैं हिस्सा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रविवार को कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय सीआईएससीई रीजनल वॉलीबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले ही दिन मेरठ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और गाजियाबाद को हराकर जीत के साथ आगाज किया। प्रतियोगिता में 35 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह, फादर थॉमसन थॉमस ने सफेद कबूतर गगन में उड़ाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में पहला मैच वाराणसी और गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें वाराणसी ने गोरखपुर को 25-18 के अंतर से हराया। मेरठ की टीम ने गाजियाबाद को 25-22 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।
इस वर्ग में वाराणसी और लखनऊ साउथ, गाजियाबाद और प्रयागराज, आगरा और लखनऊ नॉर्थ, कानपुर नॉर्थ और कानपुर साउथ, लखनऊ साउथ और गोरखपुर के बीच मैच हुए। अंडर-14 वर्ग में कानपुर साउथ का मुकाबला गोरखपुर से हुआ। इसमें कानपुर की टीम विजेता बनी। लखनऊ नॉर्थ का मुकाबला आगरा से हुआ। कानपुर नॉर्थ का मुकाबला मेरठ से व प्रयागराज का मुकाबला गाजियाबाद से हुआ। देर रात तक सभी टीमों के बीच मैच खेले जाते रहे। इस दौरान सिस्टर रजनी, सिस्टर पुष्पा, सिस्टर मारिशा, खेल शिक्षक संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।