{"_id":"6804b98b3c2af21e340470b5","slug":"meerut-toll-employees-beat-wedding-guests-pelted-stones-at-car-condition-of-three-youths-critical-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टोल कर्मचारियों ने बरातियों को सड़क पर गिराकर पीटा, कार पर किया पथराव, तीन युवकों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टोल कर्मचारियों ने बरातियों को सड़क पर गिराकर पीटा, कार पर किया पथराव, तीन युवकों की हालत गंभीर
Sun, 20 Apr 2025 02:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:39 PM IST
सार
बागपत के मोहल्ला मुगल सराय से एक बरात सरधना के गांव टेहरकी जा रही है। भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद बरातियों को पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ करनाल हाईवे पर गांव भूनी में स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बागपत से सरधना के गांव टेहरकी जा रहे बरातियों साथ मारपीट कर दी। उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में पीछे आ रहे परिजनों ने घायलों को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बागपत के मोहल्ला मुगल सराय निवासी शाहरुख खान ने बताया कि शनिवार रात शराफत के लड़के की बरात सरधना के गांव टेहरकी निवासी अफसर के यहां जा रही है। जैसे ही बरातियों की एक गाड़ी भूनी टोल प्लाजा पर पहुंची, तो टोल कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर मारपीट की। शादाब पुत्र रिजवान, रिहान समेत तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने उसने साथ कार में बैठी महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। जब तीनों जान बचाकर भागने लगे तो उनकी कार पर पथराव किया। उनकी बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह मारपीट टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मेरठ के अस्पताल में शादाब की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई करने की बात कही है।