फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut to host Civil Services Athletics State Championship.

Meerut News: सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा मेरठ

Mon, 27 Jul 2026 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 27 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Meerut to host Civil Services Athletics State Championship.
19 और 20 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता, प्रदेश भर से टीमें पहुंचेंगी
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से की गई तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से 19 और 20 अगस्त को सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी खेल होंगे। एथलेटिक्स खेल की मेजबानी मेरठ को मिली है। मेरठ में 19 और 20 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेशभर से टीमें शामिल होंगी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय तैयारियों में जुटा है। अन्य खेल प्रतियोगिताओं को लेकर मेरठ में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में वालीबाल, टेनिस, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिता को लेकर मेरठ में जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा। जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल 12 और 13 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें वालीबाल स्टेट अयोध्या में, तैराकी बरेली में, बास्केटबाल बस्ती में, बैडमिंटन प्रयागराज में, कबड्डी रायबरेली में, शतरंज लखनऊ में, भारोत्तलन अमेठी में, एथलेटिक्स मेरठ में, फुटबाल उन्नाव में, कैरम कानपुर में, ब्रिज लखनऊ में, कुश्ती आजमगढ़ में, पावर लिफ्टिंग गाजियाबाद में, क्रिकेट कानपुर में, हॉकी वाराणसी में, खो-खो कासगंज में और योगासन प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed