{"_id":"624034013545584a2e24ff51","slug":"meerut-to-get-rid-of-the-jam-parking-will-be-built-at-18-places-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : जाम से निजात के लिए शहर में 18 स्थानों पर बनेगी पार्किंग, नगर निगम ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : जाम से निजात के लिए शहर में 18 स्थानों पर बनेगी पार्किंग, नगर निगम ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
Sun, 27 Mar 2022 03:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:23 PM IST
सार
मेरठ जिले में दोपहिया और चार पहिया करीब 10 लाख वाहन हैं। इनमें सात लाख दोपहिया और तीन लाख चार पहिया (कारें) हैं। नगर निगम ने इनके लिए पार्किंग संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाम शहर के लिए नासूर बना हुआ है। जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने 18 स्थानों पर वाहन पार्किंग संचालित करने का निर्णय लिया है। वाहन पार्किंग के ठेकों के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे जहां निगम की आय बढ़ेगी वहीं शहर जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
महानगर में सूरजकुंड पार्क, बेगमपुल के निकट आबूनाले पर, टाउन हॉल और मंगलपांडे नगर में मिमहेंस अस्पताल के बाहर संचालित वाहन पार्किंग के अलावा अन्य सभी वाहन पार्किंग सड़क पटरी पर चल रही थी, जो सरकार के निर्देश पर हटवा दी गई थीं। अब वित्तीय वर्ष 2022-23 के वाहन पार्किंग के ठेके छोड़ने के लिए 18 स्थानों का चयन किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
ये हैं वाहन पार्किंग के लिए चयनित मुख्य स्थान
-जिला कोआपरेटिव बैंक के पास
-आबूनाले की पटरी
-टाउन हॉल परिसर
-सूरजकुंड पार्क
-बेगमपुल पर दयानंद नर्सिंग होम के सामने
-आबूनाला
-मंगल पांडे नगर में मिमहेंस
-एपेक्स टावर
-कोटेक महेन्द्रा बैंक विवि के सामने
-ब्रॉडवे होटल के सामने
-भाग्य श्री अस्पताल के सामने
-शिवचौक कंकरखेड़ा
10,00,000 से ज्यादा वाहन हैं जिले में
मेरठ जिले में दोपहिया और चार पहिया करीब 10 लाख वाहन हैं। इनमें सात लाख दोपहिया और तीन लाख चार पहिया (कारें) हैं। इनके अलावा 17 हजार हैवी व्हीकल (ट्रक और मालवाहक) हैं।
वाहन पार्किंग के लिए चयनित स्थल रोड पटरी पर नहीं हैं। इन स्थलों पर दो से तीन हजार वाहन खड़े किए जा सकेेंगे। इससे निगम को तो लाभ होगा ही बल्कि शहर की सड़कों पर जाम से भी राहत मिलेगी। टेंडर की तैयारी चल रही है। - इंद्रविजय, सहायक नगरायुक्त