फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tire manufacturing company took resignation from 274 employees, MLAs sitting on strike

कॉन्टिनेंटल मामला: टायर कंपनी ने 274 कर्मचारियों से लिया इस्तीफा, दिनभर हंगामा, शुक्रवार पर सबकी नजर

Thu, 19 Jun 2025 06:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 06:42 PM IST
सार

Meerut News: कॉन्टिनेंटल टायर कंपनी के करीब 100 कर्मचारियों ने सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ गेट पर धरना दिया। मगर कंपनी का कोई भी प्रतिनिधि नहीं आया। श्रम विभाग शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराएगा।

विज्ञापन
Meerut: Tire manufacturing company took resignation from 274 employees, MLAs sitting on strike
कॉन्टिनेंटल के गेट पर धरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीपुरम में टायर निर्माता कंपनी कॉन्टिनेंटल ने ट्रक और बस के टायर निर्माण की यूनिट को बंद कर करीब 274 कर्मचारियों से इस्तीफे लिए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 20 साल की सैलरी देने के लेटर पर कर्मचारियों से हस्ताक्षर कराए गए। अलग-अलग कर्मचारियों को 45 से 60 महीने तक का ही वेतन दिया गया। ज्यादातर कर्मचारियों ने 274 महीने से 294 महीने के वेतन की मांग करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों के पक्ष में सपा विधायक अतुल प्रधान भी धरने पर बैठे और रोष जताया।
विज्ञापन

 

कर्मचारियों को यूनिट के गेट के अंदर जाने की भी अनुमति नहीं दी जा रही थी। विधायक अतुल प्रधान ने कर्मचारियों के साथ गेट पर धरना दिया। इस दौरान प्रबंधन की ओर से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। हंगामा बढ़ने पर श्रम विभाग से पर्वतन अधिकारी सुधा तोमर, पीएसी और पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान अतुल प्रधान की पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। प्रबंधन को अवगत कराया गया है कि कर्मचारियों की मांग को पूरा किया जाए। अचानक 274 कर्मचारियों के परिवारों को संकट में डाल दिया गया है।
अतुल प्रधान ने आरोप लगाया गया कि लेटर देकर जबरन हस्ताक्षर कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह प्रबंधन के पक्ष में है। समस्या का समाधान न होने पर तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने पर 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

जबरन फैक्टरी प्रबंधन ने कराए हैं हस्ताक्षर
जटौली निवासी ऑपरेटर पवन कुमार ने बताया कि उनकी 20 साल की नौकरी शेष है। इस उम्र में कहीं और नौकरी मिलना संभव नहीं है। आरोप लगाया कि प्रबंधन ने 20 साल का वेतन देने के पत्र पर हस्ताक्षर कराए हैं, लेकिन 45 महीने तक का ही वेतन दिया जा रहा है। 
इलेक्ट्रीशियन कपिल शर्मा ने बताया कि हमें आश्वासन दिया गया था कि 294 महीने का वेतन दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ऑपरेटर आकाश शर्मा और ऑपरेटर अनुज गर्ग ने बताया कि 45 महीने से लेकर अधिकतम 60 महीने का ही वेतन दिया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
 

मेक इन इंडिया पहल के तहत शुरू की गई थी यूनिट
मोदीपुरम में वर्ष 2011 में कॉन्टिनेंटल ने मोदी टायर्स कंपनी का लगभग 117 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया। कंपनी ने इस संयंत्र में 50 मिलियन यूरो का निवेश कर रेडियल टायर उत्पादन की क्षमता बढ़ाई। वर्तमान में इस संयंत्र में 2.2 लाख रेडियल टायर (ट्रक और बसों के लिए) का उत्पादन किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कंपनी का सहयोग किया। अब कंपनी ने ट्रक और बस के टायरों का निर्माण बंद कर दिया है। अब सिर्फ कार के टायर बनाए जा रहे हैं।
 

शुक्रवार को श्रम विभाग करेगा दोनों पक्षों की सुनवाई: श्रम विभाग
कॉन्टिनेंटल के कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से तय की गई राहत धनराशि नहीं दी गई है। इस संबंध में कर्मचारियों ने यूनिट के गेट पर धरना दिया। श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। शुक्रवार को इस मामले में दोनों पक्षों को तथ्यों के साथ दोपहर में सुनवाई के लिए विभागीय कार्यालय में बुलाया गया है। 
- सुधा तोमर, श्रम पर्वतन अधिकारी, श्रम विभाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed