फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Time table of Meerut-Lucknow Vande Bharat Express released, know what will be the speed and fare

Meerut: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी, जानें कितनी होगी रफ्तार और कितना होगा किराया

Wed, 28 Aug 2024 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 09:48 PM IST
सार

वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी गई है। मेरठ-लखनऊ के बीच यह ट्रेन 560 किमी दूरी आठ घंटे में तय करेगी।

विज्ञापन
Meerut: Time table of Meerut-Lucknow Vande Bharat Express released, know what will be the speed and fare
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। मेरठ-लखनऊ के बीच यह ट्रेन 560 किमी दूरी आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन की औसत रफ्तार 57 किमी प्रति घंटा होगी। मेरठ-लखनऊ के बीच हापुड़, मुरादाबाद और बरेली में इसको ठहराव दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 31 अगस्त के बाद ट्रेन को नियमित किए जाने के साथ समय में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


 

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन 31 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे। पहले दिन सुबह 6:35 बजे मेरठ से चलने के बाद यह ट्रेन 10:06 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 2:50 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 6:04 बजे बरेली आएगी। यहां से चलकर रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। मुरादाबाद में पांच मिनट और अन्य स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। मेरठ से बरेली और बरेली से लखनऊ के बीच यह ट्रेन यात्रा पूरी करने में चार-चार घंटे का समय लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका किराया अभी तय नहीं है, लेकिन वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेरठ-लखनऊ के बीच चेयरकार का किराया 920-930 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 1590-1610 रुपये तक हो सकता है। ट्रेन का नंबर, किराया और संशोधित समय सारिणी सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि 31 अगस्त को चलाई जाने वाली लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गई है। इसमें कुछ बदलाव संभव है। ट्रेन नंबर, किराया सूची बाद में जारी की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed