{"_id":"66e29b3ed3caa590af0467cb","slug":"meerut-three-more-accused-will-be-arrested-in-the-brutality-case-accused-of-hiding-evidence-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दरिंदगी मामले में तीन और आरोपी होंगे गिरफ्तार, वारदात के दौरान साक्ष्य छिपाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दरिंदगी मामले में तीन और आरोपी होंगे गिरफ्तार, वारदात के दौरान साक्ष्य छिपाने का आरोप
Thu, 12 Sep 2024 02:23 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:23 PM IST
सार
मेरठ के लोहियानगर में किशोरी का अपहरण कर चार घंटे तक दरिंदगी के मामले में तीन और आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लोहियानगर में किशोरी का अपहरण कर चार घंटे तक दरिंदगी के मामले में तीन और आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी करेगी। तीनों आरोपी वारदात के दौरान साक्ष्य छिपाने में शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तालिब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा उसके मां और चचेरे भाई को भी जेल भेजा जा चुका है
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
लोहियानगर के हापुड़ रोड स्थित एक काॅलोनी में किशोरी(16) अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह भाई और मां मजदूरी पर गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ोसी तालिब चाचा का मकान दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गया था। एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। चार घंटे तक उससे दरिंदगी की गई। जब किशोरी के भाई व मां काम से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। वह किशोरी को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्हें किशोरी बदहवास और नग्न हालत में मिली।
विज्ञापन
कपड़े पास ही पड़े थे। खून भी जमीन पर फैला था। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल में ही किशोरी के बयान दर्ज किए।