फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three died in tragic accident, two injured in ganganagar meerut

मेरठ: दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, दो घायल, गड्ढे से बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटने से हुआ एक्सीडेंट

Sat, 02 Jan 2021 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jan 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Three died in tragic accident, two injured in ganganagar meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के गंगानगर में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार गड्ढे से बचने के चक्कर में पलट गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों  के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

विज्ञापन


भीषण ठंड और कोहरे के कारण जहां दृश्यता शून्य हो गई है वहीं सड़क हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शहर के गंगानगर में मवाना रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो कार गड्ढे से बचने के चक्कर में पलट गई। कार सवार लोगों में हादसे से चीख-पुकार मच गई। चालक समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी के लिए बेटों को बता रहे डॉक्टर -इंजीनियर और वकील, फर्जी डिग्री की खुल रही पोल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों मृतक युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है। वहीं हादसे से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटा दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

बताया गया कि मृतकों में सिकंदर पुत्र वसीम, सलमान पुत्र मुन्ना  व आदिल पुत्र अशफाक, हैं जबकि दो अन्य युवक आलम और फारुख घायल हुए हैं। ये सभी इंचौली थानाक्षेत्र निवासी हैं। चिकित्सकों के अनुसार युवकों की हालत में सुधार है, उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि सुबह शाम  घना कोहरा होने के बावजूद सड़कों पर रिफ्लेक्टर आदि नहीं लगाए गए हैं, इससे लोग हर रोज सड़क हादसों का शिकार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed