{"_id":"5c29dc3cbdec2256f03e9e45","slug":"meerut-three-accused-arrested-and-250-kg-of-beef-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दबोचे गए तीन गौ-तस्कर, 250 किलो गोमांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दबोचे गए तीन गौ-तस्कर, 250 किलो गोमांस बरामद
Mon, 31 Dec 2018 02:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के लाख दावों के बावजूद भी यूपी में गोकशी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। ताजा मामला मेरठ शहर का है जहां, पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव के जंगल में तीन गौ- तस्करों समेत भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे व धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को राधना गांव के जंगल में गोवंश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौ-तस्करों को घेर लिया। इस दौरान गौ- तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों गौ- तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से करीब 250 किलो गोमांस, तमंचे और धारदार हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों गौ-तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने पर एसपी देहात राजेश कुमार ने मामले की पूरी जानकारी ली। एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/