फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, three accused arrested and 250 kg of beef recovered

यूपी में दबोचे गए तीन गौ-तस्कर, 250 किलो गोमांस बरामद

Mon, 31 Dec 2018 02:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Dec 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut, three accused arrested and 250 kg of beef recovered
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के लाख दावों के बावजूद भी यूपी में गोकशी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। ताजा मामला मेरठ शहर का है जहां, पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव के जंगल में तीन गौ- तस्करों समेत भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे व धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को राधना गांव के जंगल में गोवंश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौ-तस्करों को घेर लिया। इस दौरान गौ- तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों गौ- तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से करीब 250 किलो गोमांस, तमंचे और धारदार हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों गौ-तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वहीं सूचना मिलने पर एसपी देहात राजेश कुमार ने मामले की पूरी जानकारी ली। एसपी देहात का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed