{"_id":"67e8cffd0dad591b4e07f213","slug":"meerut-this-young-man-is-threatening-the-municipal-corporation-employee-aftar-rejects-the-relationship-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रिश्ता ठुकराया तो नगर निगम कर्मचारी को ये धमकी दे रहा युवक, शादी करने पर भी नहीं छोड़ रहा पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रिश्ता ठुकराया तो नगर निगम कर्मचारी को ये धमकी दे रहा युवक, शादी करने पर भी नहीं छोड़ रहा पीछा
Sun, 30 Mar 2025 10:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:31 AM IST
सार
नगर निगम की कर्मचारी का कहना है कि आरोपी उसके पति को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देता है। ऑफिस आते-जाते समय उसका पीछा करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिश्ता ठुकराने पर एक युवक ने नगर निगम की महिला कर्मचारी का घर से बाहर जाना और नौकरी करना दूभर कर दिया। आरोपी आए दिन रास्ते में उसे रोककर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करता है। पीड़िता को बदनाम करने और उसके पति को जेल भिजवाने की धमकी देता है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि काफी समय पहले उसके लिए पंकज नाम के युवक का रिश्ता आया था। उसके परिजनों ने जांच-पड़ताल कर रिश्ता करने से इन्कार कर दिया था। आरोप है कि तभी से पंकज उसे परेशान करने लगा। वह घर पर आकर बदतमीजी करने लगा। लोकलाज से डर से वह और उसका परिवार आरोपी की बदतमीजी बर्दाश्त करते रहे। इस बीच महिला की दूसरी जगह शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि वह जब भी ड्यूटी पर जाती है तो आरोपी पंकज छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करता है। विरोध करने पर उसे बदनाम कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और पति को झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी देता है। 17 मार्च को पीड़िता नगर निगम कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर थी। आरोप है कि तभी पंकज वहां पहुंचा और उसका हाथ पकड़ लिया। गिरेबान पकड़कर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। कर्मचारियों ने किसी तरह पीड़िता को बचाया। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देता हुआ चला गया।
मनचला बना रहा महिला पर शादी करने का दबाव
देहली गेट थाना क्षेत्र में महिला के घर के पास रहने वाला मनचला पीड़िता से छेड़छाड़ करता है और शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसके मोहल्ले का रहने वाला आरोपी आवारा किस्म का है। वह जब भी घर से बाहर जाती है तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। दिव्यांग मां की दवाई व अन्य सामान लाने के लिए उसे मजबूरन घर से बाहर जाना पड़ता है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके साथ कोई अनहोनी घटना कर सकता है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।