फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Thieves have theft of ten lakh and jewellery in a house of rice trader in a colony of Modipuram

UP: चोरों ने व्यापारी के फ्लैट पर बोला धावा, ताला तोड़कर 10 लाख की नगदी और जेवरात चोरी, कॉलोनी में मचा हड़कंप

Wed, 14 Jun 2023 07:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Jun 2023 07:41 PM IST
सार

Meerut News : चोरों ने एक व्यापारी के फ्लैट पर धावा बोल दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की नगदी और पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की इस वारदात से कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Thieves have theft of ten lakh and jewellery in a house of rice trader in a colony of Modipuram
मकान का ताला तोड़कर चोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में एटूजेड कॉलोनी में मंगलवार को चोरों ने एक चावल कारोबारी के घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर लगभग 10 लाख की नकदी व पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यापारी अपने घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। वहीं, मौके पहुंचे सीओ दौराला ने घटना की पूरी जानकारी ली। 

विज्ञापन


मूलरूप से ककरौली मुजफ्फरनगर के रहने वाले अंकुर राणा ने बताया कि वह पल्लवपुरम फेज दो में रहते थे। सात साल पहले उन्होंने एटूजेड कॉलोनी में मकान लिया। यहीं, उन्होंने एवन एग्रीकल्चर के नाम से अपनी कंपनी खोल रखी है। जिसका कार्यालय कॉलोनी में है। उन्होंने बताया कि वह चावल का कारोबार करते है। 
विज्ञापन


अंकुर राणा के अनुसार, उनकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसके बाद वह बेटे को लेकर लगभग 15 दिन पहले ककरौली मुजफ्फरनगर में उनके माता-पिता के पास चली गई। 15 दिन से वह भी मुजफ्फरनगर से ही आना जाना कर रहे थे। मंगलवार की सुबह वह एटूजेड स्थित अपने फ्लैट पर पहुंचे और नहाकर अपने कार्यालय चले गए। दोपहर के समय में चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़कर मकान में रखे 9,600 डॉलर, एक लाख रूबल (रूस की करेंसी) व 1.20 लाख की भारतीय करेंसी चोरी कर ली। इसके अलावा अलमारी में रखे लगभग पांच लाख कीमत के जेवरात पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शाम के समय वह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल

इस दौरान उनके मकान के सामने रहने वाली पड़ोसी महिला ने उनकी पत्नी को फोन पर घर का ताला न लगे होने की जानकारी दी। मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले अपने बुआ के बेटे सुमित को जानकारी दी। तब, ताला टूटा होने की जानकारी हुई। इस पर अंकुर राणा रात में ही कॉलोनी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह

दो हजार मेंटिनेंस, सुविधा शून्य
अंकुर राणा ने बताया कि हर महीने उनसे दो हजार रुपये मेंटिनेंस के नाम पर लिए जाते है। लेकिन, सुविधा शून्य है। पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। बताया कि कॉलोनी में गेट से लेकर अंदर तक सात सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो, पिछले 10 दिन से बंद पड़े हैं। चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो कैमरे बंद मिले। जिस पर सीओ दौराला ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस मामले में वह शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed