{"_id":"677e5b1dc2300da10d0e83fe","slug":"meerut-thieves-entered-the-house-by-uprooting-the-net-through-the-roof-stole-rs-13-lakh-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छत के रास्ते जाल उखाड़कर मकान में घुसे चोर, 13 लाख का माल उड़ाया, CCTV में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छत के रास्ते जाल उखाड़कर मकान में घुसे चोर, 13 लाख का माल उड़ाया, CCTV में हुए कैद
Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:32 PM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। यहां छत के रास्ते जाल उखाड़कर घर में घुसे चारों ने 13 लाख की चोरी को अंजाम दिया और माल लेकर फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी में चोर कैद हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मेरठ में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के असल जेड पी कॉलोनी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां छत का जाल खोलकर मकान में घुसे चोर ने कमरे में रखी सैफ का ताला तोड़कर 15 तोले सोने चांदी के आभूषण सहित तीस हजार की नगदी चोरी कर ली। पड़ोसी बैंक मैनेजर ने छत का जाल उखाड़ देखा तो मकान मालिक राजबाला मलिक को घटना की जानकारी दी। बैंक मैनेजर के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मोदीनगर के बखरवा गांव निवासी राजबाला मलिक असल जेड पी स्थित मकान में अकेली रहती है। बेटा आशीष मलिक बेंगलुरु की एक मोबाइल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। 26 दिसंबर को राजबाला अपने नंद अशोक पवार के यहां नोएडा गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: पलायन का पोस्टर चस्पा करने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, पीड़ित परिवार ने दी थी ये चेतावनी
विज्ञापन
4 जनवरी को पड़ोसी बैंक मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने राजबाला मलिक के मकान की छत का जाल उखड़ा हुआ देखा इसके बाद उन्होंने अपनी छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में चोर जाल के रास्ते घर में घुसता हुआ दिखाई दिया इसके बाद उन्होंने फोन कर राजबाला मलिक को जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर राजबाला और उनका बेटा आशीष बेंगलुरु से मकान पर पहुंचे तो अंदर कमरों के ताले खुले हुए थे। राजबाला देवी के अनुसार कमरे की सैफ का ताला लगा हुआ था जिसे तोड़कर चोर ने लॉकर से 15 तोले सोने व चांदी के आभूषण और तीस हजार की नगदी चोरी की।
जानकारी मिलने पर राजबाला और उनका बेटा आशीष बेंगलुरु से मकान पर पहुंचे तो अंदर कमरों के ताले खुले हुए थे। राजबाला देवी के अनुसार कमरे की सैफ का ताला लगा हुआ था जिसे तोड़कर चोर ने लॉकर से 15 तोले सोने व चांदी के आभूषण और तीस हजार की नगदी चोरी की।
बेटे आशीष की सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। सीसीटीवी में एक चोर का मकान में घुसता और बाहर निकलता दिखाई दे रहा है पुलिस का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना को लेकर पुलिस के सामने रोष व्यक्त कर चोर को जल्द पकड़ने की मांग की।