फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: thief touched the feet of the idols, folded his hands and stole the snake and ran away

Meerut: चोर ने पहले दिखाई आस्था, फिर किया गलत काम, मूर्तियों के पैर छुए, हाथ जोड़े और नाग चुराकर हुआ फरार

Wed, 13 Mar 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Mar 2024 01:04 PM IST
सार

मेरठ में एक चोर ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने पहले आस्था दिखाई फिर चोरी कर फरार हो गया। वहीं यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Meerut: thief touched the feet of the idols, folded his hands and stole the snake and ran away
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना के अब्दुल्लापुर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बदमाश तांबे के नाग को चोरी कर फरार हो गया। चोरी से पहले बदमाश ने मूर्तियों के पैर छूए और हाथ जोड़े। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


अब्दुल्लापुर स्थित शिव मंदिर का सेवक मंगलवार शाम पूजा-अर्चना से पहले साफ-सफाई करने के लिए पहुंचा तो शिवलिंग पर लगा तांबे का नाग गायब था। जिसकी सूचना उसने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को दी। इसके बाद मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। करीब 11:50 बजे एक युवक स्कूटी से मंदिर पहुंचता दिख रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढें: Bijnor: चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के विरोध में किसानों ने मांगी भीख, एकत्र धनराशि विभाग के बाबू के आगे रखी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी मंदिर के बाहर खड़ी कर उसने हाथ में थैला लेकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर के गृभगृह में प्रवेश कर उसने मूर्तियों के पैर छुए और हाथ जोड़े। फिर शिवलिंग का तांबे का नाग उठाकर थैले में डाल लिया। इत्मीनान से वह मंदिर से बाहर निकला और स्कूटी लेकर फरार हो गया।

आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व रविवार को यही युवक स्कूटी से गंगा सिटी काॅलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंचा था। वहां से भी तांबे नाग गायब पाया गया है। इसकी जानकारी शिवभक्तों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed