{"_id":"67002073c47dad38400aa3bb","slug":"meerut-there-was-rapid-firing-in-the-face-to-face-between-the-dacoits-and-the-police-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डकैतों और पुलिस के बीच आमने-सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगते ही बोला बदमाश मुझे मत मारना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डकैतों और पुलिस के बीच आमने-सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगते ही बोला बदमाश मुझे मत मारना...
Fri, 04 Oct 2024 10:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:36 PM IST
सार
मवाना की गोल्डन एवेन्यू कालोनी में डकैती के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। चार बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों को पेश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मवाना में मेरठ रोड पर सांधन पुलिया के पास स्थित गोल्डन एवेन्यू कालोनी में 26 सितंबर की रात डकैती के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। खेत में दबी हुई सुरक्षाकर्मी की दोनाली बंदूक व अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। फरार चार बदमाशों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बदमाशों से बरामद बंदूक और अन्य सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ रोड पर सांधन पुलिया के पास गोल्डन एवेन्यू कालोनी में 26 सितंबर की रात चहारदीवारी कूदकर अंदर घुसे सात बदमाशों ने हथियारों के बल पर सुरक्षाकर्मी दीपक कुमार और मनोज कुमार को बंधक बना लिया था। ढाई घंटे तक बदमाश कॉलोनी में रहे। बदमाशों ने मारपीट करते हुए मनोज से लाइसेंसी दोनाली बंदूक, छह कारतूस, ट्रांसफार्मर का कीमती सामान, पांच मोटर, दोनों सुरक्षाकर्मी के मोबाइल, दो बाइकों की बैटरी, साइकिल आदि सामान लूट दिया था। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर लेकर दीवार तोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बदमाश को ऐसे ई रिक्शा में लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस टीम सांधन पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वह सांधन गांव की ओर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से मोहित उर्फ भूरा निवासी उलखपुर थाना इंचौली घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह पुलिस से बोला कि मुझे मारना मत। दूसरा आरोपी रंजीत उर्फ बाले निवासी नंगला मुख्तियारपुर थाना इंचौली लूटी गई दोनाली बंदूक फेंककर खेतों में घुस गया।
पुलिस ने कांबिंग कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने इनसे पूछताछ कर तीसरे बदमाश मन्नू निवासी उलखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, लूटा गया सामान बेचकर मिले 13,700 रुपये, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।
ये बदमाश अभी फरार
सलारपुर गंगानगर निवासी भोला, मैथना इंचौली निवासी दीपांशु उर्फ लोहरू और कुंदन व पबला इंचौली निवासी साजिद उर्फ भूरा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
ये बदमाश अभी फरार
सलारपुर गंगानगर निवासी भोला, मैथना इंचौली निवासी दीपांशु उर्फ लोहरू और कुंदन व पबला इंचौली निवासी साजिद उर्फ भूरा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।