फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: There was a dispute among poets regarding the kavi sammelan in Nauchandi fair

Meerut: नौचंदी मेले में कवि सम्मेलन को लेकर आपस में भिड़े दिग्गज कवि, इस बात पर हुआ विवाद, बाद हुआ इकरार

Tue, 09 Jul 2024 09:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jul 2024 09:04 AM IST
सार

मेरठ में मेला नौचंदी के कवि सम्मेलनों को लेकर कुछ कवियों में गुटबाजी नजर आई। सोमवार को पटेल मंडप में कवि सम्मेलन को लेकर कई दिग्गज कवि आमने सामने आ गए। 

विज्ञापन
Meerut: There was a dispute among poets regarding the kavi sammelan in Nauchandi fair
नाैचंदी मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मेला नौचंदी के पटेल मंडप में इस बार होने वाले कवि सम्मेलनों को लेकर शहर के कुछ कवियों में गुटबाजी हो गई है। एक पक्ष के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्हें कवि सम्मेलन कराने के लिए जरूरत से ज्यादा बजट दिया गया है। साथ ही कवि दंपती को दो कार्यक्रम दे दिए गए।

विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में सुदेश यादव दिव्य ने कहा कि इस बार बड़े बजट पर एक ही परिवार के दो सदस्यों को दो कवि सम्मेलन दे दिए गए हैं। एक कवि सम्मेलन का बजट चार लाख और दूसरे का 3.5 लाख का दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों में कम बजट में आयोजन होते रहे हैं। यह भी मलाल है कि उन्हें मौका नहीं दिया गया। ऐसे में कवि समुदाय में रोष है। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी टीम को मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलने के लिए कहा।

वहीं, कवि सौरभ जैन सुमन ने बताया कि उनकी पत्नी कवयित्री अनामिका अंबर को जो कार्यक्रम दिया गया है वह प्रदेश स्तर का कवयित्री सम्मेलन है। देशभर में होने वाले कवि सम्मेलनों में अकेले अनामिका अंबर ही एक कार्यक्रम के 4 लाख रुपए तक लेती हैं।

ऐसे में बहुत ही कम बजट में कार्यक्रम किया जा रहा है। दूसरा कार्यक्रम जिसकी बात की जा रही है वह हिंदी साहित्य अकादमी का कार्यक्रम है। इसके अध्यक्ष मनमोहन भल्ला हैं। पैसा हिंदी साहित्य अकादमी के खाते में जाएगा।

देर शाम हुआ दोनों पक्ष में समझौता
कवियों के बीच दिनभर उठापटक के बाद देर रात उनके बीच समझौते की खबर आई। कवयित्री तुषा शर्मा और कवि सुमनेश सुमन ने कहा कि कोई भी विवाद शेष नहीं है। सभी विषयों पर पुन: मीडिया को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed