फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man murder his wife meerut by stabbed with an axe in Meerut

Murder in Meerut: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Tue, 09 Jul 2024 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jul 2024 10:38 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। 

विज्ञापन
Man murder his wife meerut by stabbed with an axe in Meerut
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में मंगलवार को दिन निकलते ही विवाद के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Man murder his wife meerut by stabbed with an axe in Meerut
माैके पर माैजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मौसम पुत्र हाशम मजदूरी करता है। मौसम की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व फरजाना से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छह बच्चे हुए। पुलिस के अनुसार दंपती में काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पूर्व में भी दंपति में कई बार झगड़ा हो चुके थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Man murder his wife meerut by stabbed with an axe in Meerut
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोपी पति ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के हमले में महिला लहुलुहान होकर फर्श पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर बच्चे बाहर की तरफ दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई है।

विज्ञापन

Man murder his wife meerut by stabbed with an axe in Meerut
जांच करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं आरोपी पति घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। हत्यारोपी पति को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed