{"_id":"673c9452de40b058fe0c20e1","slug":"meerut-the-vehicle-did-not-stop-after-hitting-two-brothers-riding-a-bike-it-ran-over-them-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारने के बाद रुका नहीं वाहन, कुचलते हुए निकल गया, घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मारने के बाद रुका नहीं वाहन, कुचलते हुए निकल गया, घर में पसरा मातम
Tue, 19 Nov 2024 07:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:06 PM IST
सार
जॉनी और नीरज एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों चचेरे भाई थे। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना क्षेत्र में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर घने कोहरे में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों जॉनी (31) और नीरज (29) को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद वाहन उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। दोनों भाई कई घंटे सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
ईकड़ी निवासी नीरज पुत्र फकीरा और जॉनी पुत्र सुशील सोमवार शाम बाइक पर सकौती में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद देर रात कांवड़ मार्ग से होते हुए गांव ईकड़ी लौट रहे थे। घने कोहरे के बीच चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव अटेरना के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद भी वाहन उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा कुछ कम होने पर राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब साढे़ 12 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वहां से उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ संजय कुमार जयसवाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। जॉनी और नीरज मजदूरी करते थे।
खिवाई में हादसे के बाद जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला