फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The students performed stunts on the road with bikes but the traffic policemen did not action

Meerut: छात्रों ने सड़क के बीचो-बीच मचाया हुड़दंग, बाइकों से खूब किए स्टंट, तमाशबीन बने रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी

Fri, 03 Mar 2023 02:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Mar 2023 02:33 PM IST
सार

Meerut News : छात्रों ने सड़क के बीचो-बीच जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान छात्रों ने बाइकों से खूब स्टंट किए लेकिन, ट्रैफिक पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।

विज्ञापन
Meerut: The students performed stunts on the road with bikes but the traffic policemen did not action
सड़क पर स्टंट करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार को शहर की सड़कों पर जमकर हुड़दंग देखने को मिला। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अभियान का कोई असर नहीं दिखा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी अनदेखी करते नजर आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने सड़कों पर खूब मचाया हुड़दंग
बताया गया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों ने सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान बाइकों से सड़कों पर स्टंट करते हुए छात्र कैमरे में कैद हो गए। ऐसे में कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

बड़ा सवाल
शहर में दिनदहाड़े सड़कों पर स्टंट किए जा रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस अनदेखी कर रही है। कई बार तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी भी ठीक से नहीं करते, सड़कों तैनात होने के बजाय इधर-उधर बैठे रहते हैं या फिर फिर फोन पर बात करने में व्यस्त रहते हैं। अगर पुलिसकर्मी सड़कों पर सख्ती के साथ अपनी ड्यूटी करें तो इस तरह दिनदहाड़े स्टंट न किए जाए।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला

स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों ने मचाया हुड़दंग
बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों ने बाइकों से ईव्च चौराहा स्थित सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान छात्रों ने सड़क के बीचो-बीच खूब स्टंट किए। लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी तमाशबीन होकर देखते रहे। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि अब ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान कहां गया?

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed