फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The sound of crying was coming from the graveyard, girl opened sack and found an eight year old boy

Meerut: कब्रिस्तान से आ रही थी रोने की आवाज, युवती ने बोरा खोलकर देखा तो निकला आठ साल का मासूम, बोला...

Mon, 28 Oct 2024 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Oct 2024 10:55 PM IST
सार

उमर मस्जिद में पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। उसकी तलाश शुरू हुई मगर वह नहीं मिला। एक युवती ने उसके रोने की आवाज सुनी तो बच्चे की बरामदगी हो पाई। 

विज्ञापन
Meerut: The sound of crying was coming from the graveyard, girl opened sack and found an eight year old boy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से आठ वर्षीय उमर को पढ़ने जाने के दौरान अज्ञात आरोपियों ने अगवा कर लिया। लगभग आधे घंटे बाद बच्चा कब्रिस्तान और श्मशान के पास बोरे में बंद मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर एक युवती से उसे बाहर निकाला और राहगीरों की मदद से पुलिस व परिजन को बुलाया।
विज्ञापन

 समर गार्डन पोदीने वाले खेत निवासी जमालुद्दीन सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पत्नी और पांच बच्चे यहां रहते हैं। सोमवार दोपहर को उमर मस्जिद में पढ़ने के लिए गया था। जब उमर का छोटा भाई अब्दुल्ला मस्जिद पहुंचा तो मौलाना ने उमर के संबंध में पूछा। इसके बाद परिजनों को उमर के मस्जिद में न पहुंचने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उमर को तलाश रहे थे। तभी मस्जिद से लगभग पांच सौ मीटर दूर लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर के पास स्थित श्मशान व कब्रिस्तान के करीब उमर के मिलने की सूचना मिली। परिजन वहां पहुंचे और उमर की मां इरफाना ने पुलिस को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण का आरोप
उमर ने परिजन को बताया कि दो आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं है। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बालक एक युवती के साथ बैठा हुआ था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज से घटना का खुलासा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed