फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The parents scolded the son and the boy ran away with Rs 25 lakhs

यूपी: माता-पिता ने दिल से लगाई डांट, 16 साल का लाल ले गया 25 लाख का माल

Wed, 06 Mar 2019 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut: The parents scolded the son and the boy ran away with Rs 25 lakhs
प्रेस वार्ता करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

16 बरस की उम्र में नादान बालक को अपनों की डांट इस तरह नागवार गुजरी कि वह रूठकर घर से चला गया। कपड़ा कारोबारी का यह बेटा दोस्तों की सहायता से घर से 15 लाख रुपए और करीब दस लाख रुपए की ज्वैलरी भी ले गया। तीन दिन बाद वह सोनीपत के एक होटल से बरामद हुआ तो पूछताछ में भावुक हो गया। कहा कि मम्मी-पापा मुझसे ज्यादा बड़े भाई को प्यार करते हैं। दोस्तों के घर आने पर डांटते थे। इसी बात पर वह घर छोड़कर चला गया था। मामला यूपी के मेरठ जिले का है।

विज्ञापन

 
एसपी क्राइम डॉ बीपी अशोक और एसपी सिटी एएन सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कंकरखेड़ा निवासी यह किशोर वेस्ट एंड रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। शनिवार को छात्र के परिजनों ने सूचना दी कि उनका यह बेटा घर से 15 लाख रुपए और दस लाख रुपए की ज्वैलरी लेकर चला गया। यह कैश पिता का कारोबार से संबंधित था। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए।

विज्ञापन

हम आपका घर छोड़कर...
एसपी क्राइम के अनुसार छात्र ने अपने घर पर मैसेज किया कि अब हम आपका घर छोड़कर जा रहे हैं। हमारा पीछा करने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद सर्विलांस सेल की मदद ली गई।  

मेरठ से पहुंचे मुरथल, पकड़े गए
सर्विलांस की जांच में सामने आया कि यह छात्र कंकरखेड़ा के लखवाया में अपने दोस्त के यहां पहुंचा था। जहां से उसे उसके तीन दोस्त कार से सोनीपत हरियाणा के मुरथल में लेकर पहुंचे। वहां होटल में कमरा लिया और छात्र को ठहरा दिया। छात्र को उन्हीं के पैसे से एक महंगा मोबाइल दिलाकर नया सिम डाल लिया। दरअसल, जिस नंबर से छात्र ने मैसेज किया था उसकी लोकेशन मुरथल में ही मिली थी। बाद में नए मोबाइल नंबर से भी दोस्त को कॉल कर मैसेज किए थे। नया नंबर होने के बावजूद सर्विलांस में छात्र और उसके दोस्तों की कॉल और चैट पकड़ में आ गई थीं। खास बात यह रही सभी नंबरों की लोकेशन एक ही जगह मुरथल मिली। जिसके बाद इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा ने टीम के साथ सोमवार देर रात मुरथल पहुंचकर छात्र को बरामद कर लिया। 

1.60 लाख हो गए खर्च
एसपी क्राइम ने बताया कि छात्र के पास से 13.25 लाख रुपए और जेवरात बरामद कर लिए है। 60 हजार रुपए छात्र ने खर्च कर लिए, जबकि एक लाख रुपए उसके दोस्तों ने रख लिए।

बड़े भाई को ज्यादा करते हैं प्यार
एसपी क्राइम ने बताया कि छात्र पूछताछ में भावुक हो गया। बताया कि वह अपने घर पर दोस्तों को लाता था। इसी पर उसके मम्मी-पापा और भाई डांटता था। उसे लगता था कि मम्मी-पापा उसे कम और बड़े बेटे को ज्यादा प्यार करते हैं। इसी पर वह परेशान था।

दोस्तों ने की मदद, कार से लेकर गए
एसपी सिटी ने बताया कि छात्र को कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी दोस्त अपने घर लेकर गया। जहां घूमने की बात कहकर तीन अन्य दोस्त भी एक साथ मिले। जिसके बार कार से मुरथल पहुंचे। वहां शॉपिंग करने के साथ घूमे और होटल में छात्र की आईडी पर ही 10 हजार रुपये में रूम लिया था। 12 लाख नकद और सात लाख के जेवर दोस्त के घर से मिले थे। 

पुलिस टीम को इनाम
छात्र के पिता ने प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस टीम को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वहीं इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा, सीओ जितेंद्र सिंह, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का सम्मान करने की भी बात कही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed