फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The main accused of the attack on the police in Harra was arrested

Meerut: हर्रा में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार, छत से भी पुलिस पर किया था पथराव

Mon, 05 Jun 2023 10:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा में शुक्रवार की रात दबिश के विरोध में लूट के आरोपियों ने सरधना पुलिस पर हमला बोल दिया था। वांछित व हमले के आरोपी को कस्बे के एक सफेदपोश नेता ने पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
Meerut: The main accused of the attack on the police in Harra was arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा में शुक्रवार की रात दबिश के विरोध में लूट के आरोपियों ने सरधना पुलिस पर हमला बोल दिया था। घटना में अपराध निरीक्षक व दो सिपाही घायल हो गए थे। घायलों की तरफ से 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित व हमले के आरोपी को कस्बे के एक सफेदपोश नेता ने पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुलिस ने लूट के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी दिखाते हुए एक देशी बंदूक बरामद की है। रविवार दोपहर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र में बीती चार मार्च को ईकड़ी गांव के पास मोबाइल लूट की घटना में हर्रा निवासी कल्लू उर्फ जिशान पुत्र कयूम वांछित चल रहा था। शुक्रवार की रात सरधना थाने के अपराध निरीक्षक बृजकिशोर ने पुलिस टीम के साथ सरूरपुर थाने में बिना आमद कराए हर्रा कस्बे में आरोपी के मकान पर दबिश दी। मकान से आरोपी को हिरासत में लेने पर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मौसम ने दिया साथ, 2023 में प्रदूषण रहा साफ, विवि रोड उपकेंद्र से आज 3 घंटे नहीं मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने कहा कि सरधना थाने के सिपाही ने मुकदमे में से नाम निकालने के लिए 48 हजार की रकम ली हुई है। लेकिन पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी। इस पर युवकों ने डंडों से हमला कर जिशान को छुड़ा लिया था। मकान की छत से भी पुलिस पर पथराव किया गया था। हमले में अपराध निरीक्षक बृजकिशोर व सिपाही सनी और अभिषेक घायल हो गए थे। हमले के दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मी की पिस्टल भी छीन ली थी। जो कि कार्रवाई के दबाव के चलते तीन घंटे बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को लौटाई। 

पुलिस ने आरोपी पक्ष की रात तक गिरफ्तारी नहीं होने पर मकान पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी तो स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस को सौंपने की बात कही थी। शनिवार देर रात नेताओं ने जिशान को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जिशान की निशानदेही पर एक देशी बंदूक बरामद की है। रविवार को पुलिस ने जिशान से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

महिला रिश्तेदार को रातभर हिरासत में रखा
हमले के बाद अपराध निरीक्षक की तहरीर पर सरूरपुर थाना पुलिस ने लूट के आरोपी कल्लू उर्फ जीशान सहित उसके पांच भाई व पिता और परिवार की चार महिलाओं के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद सरूरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास में रिश्तेदारियों में दबिश दी।
\
आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी की दो महिला रिश्तेदारों को तीन बच्चों सहित रातभर थाने में रखा। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद बच्चों को शनिवार देर शाम पुलिस ने सुपुर्दगी में सौंप दिया। कस्बे के लोगों ने महिलाओं को छोड़ने की गुहार लगाई थी। बाद में पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए महिलाओं को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed