फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The link road connecting Railway Road to Baghpat Road will start from November 1

Meerut: एक नवंबर से शुरू हो जाएगी रेलवे रोड से बागपत रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड, अधूरी सड़क बनाने का काम तेज

Sun, 26 Oct 2025 04:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 26 Oct 2025 04:46 PM IST
सार

रेलवे रोड शिव मंदिर की तरफ से सड़क बनाने का काम चल रहा है। आशीर्वाद अस्पताल के भवन को भी तोड़ा जा रहा है। कुछ ही दिन में चकाचक रोड पर वाहन चलने शुरू हो जाएंगे। इससे जनता को बहुत राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Meerut: The link road connecting Railway Road to Baghpat Road will start from November 1
लिंक रोड मेरठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत रोड और रेलवे रोड को जोड़ने के लिए बनाई गई अधूरी लिंक रोड को पूरा करने का काम शुरू हो गया है। एमडीए ने रेलवे रोड शिव मंदिर की तरफ से अधूरी सड़क बनानी शुरू कर दी है। दिन भर लिंक रोड से वाहनों का आवागमन बंद रखा गया। उधर, आशीर्वाद अस्पताल के भवन को तोड़ने का कार्य भी जारी रहा।
विज्ञापन

 

लिंक रोड 825 मीटर लंबा है। इसके बनने के बाद बागपत रोड और रेलवे रोड समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जनता को लाभ मिल सकेगा। बागपत रोड की लगभग 35 कॉलोनियों की जनता ने एकजुट होकर लिंक रोड की मांग शुरू की थी। जनता को लिंक रोड तो मिल गई, लेकिन अभी पूरी तरह सड़क बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक रोड के दोनों छोर के साथ साथ बीच में भी कई स्थानों पर सड़क अधूरी पड़ी थी। जिसपर अब प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। ठेकेदार सड़क निर्माण सामग्री लेकर लिंक रोड पर पहुंच गया। शिव मंदिर रेलवे रोड की तरफ से लिंक रोड को बनाने का काम शुरू किया गया। 
 
विज्ञापन

प्रशासन की कार्य प्रणाली से साफ हो रहा है कि अपने वादे के अनुसार एक नवंबर को लिंक रोड की काली सड़क जनता को सौंप दी जाएगी। लोग अपने दो पहिया और चौपहिया हलके वाहन यानी कारों को लेकर लिंक रोड से दौड़ने शुरू हो जाएंगे। जैन नगर और अन्य मार्गों पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। 
 

लिंक रोड चालू न होने से पहले जनता को बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा होकर सिटी रेलवे स्टेशन और छावनी क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान इन लोगों को जाम में जूझने के साथ साथ अधिक समय लगाना पड़ता है। अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed