Meerut: सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, दुकानें टूटते देख बिलख पड़े व्यापारी, भारी फोर्स तैनात
{"_id":"68fc626f5961c6f78101158b","slug":"meerut-the-illegal-central-market-complex-will-be-demolished-today-with-traders-emptying-their-shops-2025-10-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, दुकानें टूटते देख बिलख पड़े व्यापारी, भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 Oct 2025 06:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:19 PM IST
खास बातें
सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवन 661/6 में अवैध कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण का आदेश कई बार दिया जा चुका है। अब 27 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है। इससे पहले ही शनिवार को इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
खंडहर में तब्दील होता सेंट्रल मार्केट।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:18 PM, 25-Oct-2025
शाम तक चला ध्वस्तीकरण। कॉम्प्लेक्स का ये हाल हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही फिलहाल रोक दी गई है। शनिवार को करीब 5 घंटे चली ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में कॉम्प्लेक्स का काफी हिस्सा तोड़ा गया। रविवार सुबह दोबारा जेसीबी का हथौड़ा चलेगा और कॉम्प्लेक्स के आगे के हिस्से को तोड़ा जाएगा। फिलहाल कॉम्प्लेक्स के सामने बैरिकेडिंग लगाकर बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
03:00 PM, 25-Oct-2025
कार्रवाई रोकने की मांग करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
661/6 कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से बात कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को रोकने का आग्रह किया। व्यापारियों ने कहा कि औपचारिक रूप से बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया है, अब कार्यवाही रोक दी जाए।
विज्ञापन
02:53 PM, 25-Oct-2025
मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवन 661/6 के ध्वस्तीकरण लगातार चल रहा है। सुबह से ही लोग जुट रहे। मेन मार्केट में ध्वस्तीकरण के बाद गली में ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। नेताओं का भी जमावड़ा लगा रहा।
02:49 PM, 25-Oct-2025
सड़क से मलबा हटाते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने के दौरान मलबा सड़क पर गिरा, तो तत्काल मजदूरों को मलबा हटाने के काम पर लगाया गया। मज़दूर मलबे को सड़क से साइड करते रहे।
01:38 PM, 25-Oct-2025
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
जेसीबी चलनी शुरू होने के एक घंटे बाद ही अवैध कॉम्प्लेक्स खंडहर में तब्दील होना शुरू हो गया।
01:27 PM, 25-Oct-2025
मौके पर पहुंचे अजय गुप्ता और अन्य व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानने के लिए हम सब बाध्य हैं। मगर ये भी सच है कि व्यापारी उजड़ रहा है। हमने पूरे प्रयास किए। जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री तक से मिले, मगर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, क्या कर सकते हैं। हम असहाय महसूस कर रहे हैं। अब ये अध्याय समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 25-Oct-2025
ड्रोन की फुटेज पर नजर रखे पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई के दौरान ड्रोन से हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है। इलाके में आसपास खड़ी भीड़ पर भी कैमरे की नजर है।
12:49 PM, 25-Oct-2025
दुकानें तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट में अवैध कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानों पर जेसीबी चलनी शुरू हो गई है। इस दौरान अभी तक टीम को किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है।
11:58 AM, 25-Oct-2025
मार्केट में पहुंची जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
अवैध कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के लिए जेसीबी पहुंचते ही दुकानदारों के दिल की धड़कनें बढ़ गईं। उनके परिजन मौके पर ही रोने बिलखने लगे।
11:49 AM, 25-Oct-2025
व्यापारियों और उनके परिजनों की भीड़ लगी
कार्रवाई के दौरान व्यापारी, उनके परिजन व रिश्तेदार मौके पर इकट्ठा हो गए। बाजार के अन्य व्यापारी भी आ गए।