फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी/कटड़ा। जनसंपर्क पहल के तहत सरुंडी अरनास, शेरगढ़ी चसाना और बाणगंगा कटरा में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए। सरुंडी में कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीओ अरनास ने की। उनके साथ एसएचओ अरनास भी उपस्थित थे, जबकि शेरगढ़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएचओ चसाना ने की। दोनों कार्यक्रमों में प्रमुख नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। लोगों ने सड़क संपर्क, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी, वीडीजी मानदेय और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया। बाणगंगा में एसडीपीओ कटड़ा और एसएचओ कटड़ा ने जनता से बातचीत की। उनकी शिकायतें सुनीं और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी लगाने और किरायेदारों के सत्यापन के संबंध में निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि वास्तविक शिकायतों को समय पर निवारण के लिए संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। जनता को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, साइबर धोखाधड़ी, यातायात नियमों और ईआरएसएस 112 आपातकालीन हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed