फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The girl, who was living in a live-in relationship for six years, created a ruckus

Meerut: छह साल से लिव इन में रह रही युवती ने युवक के घर किया हंगामा, दिल्ली से पहुंची मवाना, रोते हुए ये बोली

Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
सार

नागपुर की युवती दिल्ली में काम करती है। दिल्ली में ही वह युवक के साथ रह रही है। उसका आरोप है कि युवक ने उससे मारपीट की और उसे छोड़कर मेरठ आ गया। राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन
Meerut: The girl, who was living in a live-in relationship for six years, created a ruckus
युवती को अपने साथ थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना कस्बे के गाढो वाला चौक पर दिल्ली से पहुंची युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के घर के सामने हंगामा किया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले आई। युवती ने बताया कि बीते छह साल से वह युवक के साथ लिव इन में रह रही है।
विज्ञापन

 

नागपुर की रहने वाली युवती दिल्ली में किसी हवाई कंपनी में नौकरी करती है। युवती बुधवार दोपहर दो बजे गाढो वाला चौक निवासी दूसरे समुदाय के युवक के घर पहुंची और हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी होने पर राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय युवती युवक के मकान के अंदर थी और दरवाजे बंद थे। समिति कार्यकर्ता रजनीश रोहल, गौरव गुर्जर, राजा सैनी, विनोद गुप्ता आदि की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। युवती ने पूछताछ में बताया कि उसकी युवक से जान पहचान नौकरी लगवाने के नाम पर हुई थी। 
 
विज्ञापन

वह युवक के साथ छह साल से लिव इन में रह रही है। युवक भी दिल्ली में रहता है। मंगलवार को युवक उसके साथ मारपीट कर सामान समेटकर मवाना आ गया था। बुधवार को युवती भी मवाना पहुंच गई। युवक के मां-बाप ने गाली गलौज करते हुए उसे मकान के अंदर खींच लिया।
 

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि युवती ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। उसने दिल्ली जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इसके बाद युवती को पुलिस ने दिल्ली की बस में बैठा दिया।
 

दो साल पहले भी हुआ था हंगामा
दो साल पहले भी उक्त युवती ने मवाना आकर युवक के घर पर हंगामा किया था लेकिन उस समय युवक ने युवती को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया था। फिर दोनों साथ में रहने लगे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed