{"_id":"68bd26abadcb5180600e3bf5","slug":"meerut-the-girl-took-two-neighboring-girls-with-her-left-them-at-delhi-station-and-went-with-her-lover-2025-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पड़ोस की दो किशोरियों को साथ ले गई युवती, दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी संग गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पड़ोस की दो किशोरियों को साथ ले गई युवती, दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी संग गई
Sun, 07 Sep 2025 12:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:01 PM IST
सार
दौराला निवासी युवती घर से लड़कर निकली थी और दो बालिकाओं को भी साथ ले गई थी। 24 घंटे की तलाश के बाद मेरठ पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। किशोरियों ने पुलिस को सारी बात बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दौराला कस्बे की दौलतराम कॉलोनी निवासी युवती अपने साथ पड़ोस की दो किशोरियों को लेकर शुक्रवार दोपहर चली गई थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों की तलाश की और दिल्ली स्टेशन से दोनों नाबालिग किशोरियों को बरामद कर लिया। किशोरियों ने पुलिस को युवती के एक युवक के साथ चले जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
कस्बे की दौलतराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बहन शुक्रवार दोपहर एक बजे घर से गई थी। वह पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनों को भी साथ ले गई। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली। मामले की जानकारी एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को लगी तो उन्होंने तत्काल तीनों की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन किया और को पुलिस को दिशा निर्देश दिए। रात में ही पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवती के मोबाइल की लोकेशन तीन बार पुलिस को दौराला रेलवे स्टेशन की मिली थी। पुलिस रात में स्टेशन पर पहुंची और तलाश की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को भी पुलिस दौराला रेलवे स्टेशन पर तलाश करने पहुंची, साथ ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों से भी संपर्क साधा लेकिन उनका पता नही लगा। पुलिस के अनुसार एक टीम दिल्ली स्टेशन पर पहुंची तो दोनों किशोरी बहनें पुलिस को स्टेशन पर मिली। पुलिस दोनों को अपने साथ दौराला थाने ले आई।
पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि युवती कहीं घूमने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ले गई थी। दिल्ली स्टेशन पर वह उन्हें छोड़कर एक युवक के साथ चली गई। उसने कुछ देर में आने की बात कही, लेकिन नहीं लौटी। पुलिस युवती की भी तलाश में भी जुटी है। जानकारी पर परिजन थाने पहुंचे। फिलहाल, पुलिस दोनों किशोरियों से पूछताछ में जुटी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों किशोरी मिल गईं हैं और युवती की तलाश की जा रही है।