फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kabaddi national player missing for a month, last location was found in Punjab

Meerut: कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी एक महीने से लापता, आखिरी बार पंजाब में मिली थी लोकेशन, अनहोनी की आशंका

Sun, 31 May 2026 10:48 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 31 May 2026 10:48 AM IST
सार

कंकरखेड़ा निवासी कबड्डी खिलाड़ी के परिजनों ने एडीजी भानु भास्कर से मिलकर बेटी को तलाशने की मांग की है। पुलिस की चार टीमें तलाश में लगा दी गई हैं। परिजनों को जल्द ही बरामदगी का आश्वासन पुलिस ने दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Kabaddi national player missing for a month, last location was found in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई जेनरेटेड

विस्तार

महीने भर से लापता राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की तलाश के लिए परिजनों ने एडीजी भानु भास्कर से गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर खिलाड़ी को ढूंढने के लिए पुलिस की चार टीमें लगा दी गई हैं। लापता खिलाड़ी 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन

 

बीती 16 अप्रैल से लापता छात्रा के घर वापस न आने और कहीं उसका पता न चलने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है। परिजनों ने शनिवार को एडीजी से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी दी। एडीजी को बताया गया कि 20 दिन बाद कंकरखेड़ा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला खिलाड़ी की 10 दिन पूर्व लोकेशन पंजाब की मिली थी। पुलिस ने खिलाड़ी की तलाश में पंजाब में अभियान चलाया था, लेकिन वह नहीं मिल सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी के पिता ने एडीजी भानु भास्कर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बेटी कंकरखेड़ा स्थित एक मकान में किराये पर रहकर एक स्कूल में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह कबड्डी का अभ्यास भी करती रही है। 16 अप्रैल को घर से जाने के बाद वापस नहीं आई। उन्होंने संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दी थी। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कंकरखेड़ा पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही छात्रा का पता चल पाया है। एडीजी ने एसपी सिटी को खिलाड़ी को जल्द तलाशने का निर्देश दिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि महिला खिलाड़ी की तलाश के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं। जल्द खिलाड़ी को तलाश लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Bijnor: नजीबाबाद-लिंक एक्सप्रेस में फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर पकड़ा, स्टाफ पर रौब गालिब कर ले रहा था सुविधाएं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed