फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The daughter who returned after winning the gold medal was given a grand welcome, congratulated by put

Meerut: गोल्ड मेडल जीतकर लाैटी बेटी का हुआ भव्य स्वागत, चांदी का मुकुट पहनाकर दी बधाई

Wed, 04 Dec 2024 03:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

साउथ अफ्रीका के डरबन से 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बुधवार को दिया पवार कंकरखेड़ा पहुंची। 

विज्ञापन
Meerut: The daughter who returned after winning the gold medal was given a grand welcome, congratulated by put
दिव्या पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ अफ्रीका के डरबन से 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बुधवार को दिया पवार कंकरखेड़ा पहुंची। जहां खिलाड़ी का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने खिलाड़ी को चांदी का मुकुट पहनकर व बुके देकर बधाई दी। इस दौरान विजेता खिलाड़ी के साथ फोटो व सेल्फी खिंचवाने वालों की भी होड़ लगी रही।

विज्ञापन


हाईवे स्थित जटौली गांव निवासी दिया पंवार कराटे खिलाड़ी है। कोच कैलाश चंद्र ने बताया कि साउथ अफ्रीका के डरबन शहर में 29 नवंबर से लेकर एक दिसंबर तक 11वीं कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में आठ वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: The daughter who returned after winning the gold medal was given a grand welcome, congratulated by put
दिव्या पवार - फोटो : अमर उजाला

्फाइनल मैच में दिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। बुधवार को दिया साउथ अफ्रीका से वापस कंकरखेड़ा पहुंची। जहां वार्ड- 41 के पार्षद सुभाष जटौली के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कैलाशी अस्पताल के सामने हाईवे पर खिलाड़ी का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए भारत माता के नारों से आसमान गूंज उठा।

कैलाशी अस्पताल से लेकर द आर्यन स्कूल तक जगह-जगह खिलाड़ी का स्वागत हुआ। स्वागत समारोह द आर्यन पब्लिक स्कूल में रखा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed