फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police arrested the accused of murdering an eight-year-old girl in Sardhana in an encounter, injured

Meerut: सरधना में आठ वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Dec 2024 12:13 PM IST
सार

मेरठ में आठ वर्ष की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस की तीन टीमों ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Meerut: Police arrested the accused of murdering an eight-year-old girl in Sardhana in an encounter, injured
मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना के कालन्द में आठ साल की मासूम बच्ची आफिया के हत्या आरोपी मशरूफ पुत्र हासिम को मुठभेड़ में लगी गोली। पुलिस की तीन टीम ने की कार्रवाई। हत्या के मामले में 4 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ है मुकदमा। पुलिस टीम ने गांव महादेव के जंगल में दिया। गांव कालंद में दो पक्षों की पुरानी रंजिश में एक आठ साल की मासूम बच्ची की हत्या की गई।
विज्ञापन


 बता दें कि गांव कालंद में तहसीन व मशरूफ पक्ष की पिछले दो साल से रंजिश चली आ रही है। रविवार की देर शाम मशरूफ अपने साथियों को लेकर तहसीन के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान कई पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की गई। तभी छत से पीछे भागकर तहसीन ने तो जान बचा ली लेकिन बाहर देखने आई आठ साल की मासूम बच्ची आफिया के सीने में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू का दिल्ली कूच: नोएडा जाते किसानों को रोकने पर हंगामा, हाईवे जाम, भाकियू नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Meerut: Police arrested the accused of murdering an eight-year-old girl in Sardhana in an encounter, injured
बच्ची का फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने कमरों में घुसकर बचाई जान
आरोपियों ने मकान पर हमले में करीब आठ राउंड फायरिंग की तो तहसीन के परिवार के लोगों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। सोमवार की शाम गमगीन माहौल में बच्ची के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द एक खाक किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौबीस घंटें का समय दिया था। हत्या के मामले में मशरूफ पुत्र हासिम, कैफ पुत्र नईम, शौहराब पुत्र नसीर, कामरान पुत्र सरफराज व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

हालांकि पुलिस कई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस की तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। महादेव के जंगल मे हत्यारोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed