दौराला/मवाना/सरधना(मेरठ)। कोरोना संक्रमण देहात में तेजी से फैल रहा है। बुधवार को देहात क्षेत्र में 46 मामले आए तो हड़कंप मच गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जांचों की गति भी बढ़ा दी है। सिवाया टोल कर्मी सहित व्यापारी आदि संक्रमित हैं।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार को सीएचसी पर हुई जांच में कस्बे के तीन लोगों सहित 6 लोग संक्रमित मिले। सिवाया टोल प्लाजा पर लगे कैंप में सात टोल कर्मी व पांच उनके परिजन पॉजिटिव मिले। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि टोल कर्मियों के पांचों परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या 18 हो गई है। सीएचसी प्रभारी के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व नियमित सैनिटाइज करने की बात कही। वहीं, मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102 जांच हुई। दो दिन पूर्व आरटी पीसीआर भेजी गई जांच में 17 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर के मुताबिक सभी बुधवार को एनटीजन किट से जांच की गई। रविवार और सोमवार को भेजी गई आरटी-पीसीआर जांच में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसमें मोहल्ला काबली गेट के 2, मोहल्ला मुन्नालाल का एक, मोहल्ला तिहाई से एक, नालंदा कालोनी से एक, ढिकौली से एक, ततीना गांव से एक, मसूरी रजपुरा से एक, हस्तिनापुर तजपुरा से एक, पांडव चौक से एक, शुगर मिल से तीन, कल्याण सिंह मोहल्ले से एक, फलावदा से एक, हीरालाल से एक, इंचौली-रजपुरा से एक संक्रमित मिला। दूरी ओर सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कुल 132 जांचे हुईं। नगर के कृपाओं की माताओं के अस्पताल में दस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें अस्पताल की संचालिका समेत स्टॉफ की 9 अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। बताया कि अस्पताल में क्षेत्र से काफी मरीज बड़ी संख्या में आते हैं। डॉ. राजेश के मुताबिक एक अन्य युवक मानपुरी गांव से पॉजिटिव मिला।