फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The Cat finder will get a reward of Rs 2100, principals cat is missing since 48 hours

Meerut :बिल्ला खोजने वाले को मिलेगा 2100 रुपए का इनाम, 48 घंटे से लापता है प्रिंसिपल का बिल्ला

Sun, 05 Feb 2023 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Feb 2023 11:31 AM IST
सार

मेरठ में एक  प्रिंसिपल का पालतू बिल्ला खोने के बाद से प्रिंसिपल का रो रोकर बुरा हाल है। बिल्ले की तलाश करने वाले को  2100 रुपये इनाम देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Meerut: The Cat finder will get a reward of Rs 2100, principals cat is missing since 48 hours
बिल्ले के साथ डाॅ. नीरा तोमर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ के सन सिटी रुड़की रोड निवासी डॉ. नीरा तोमर का पालतू देसी बिल्ला पिछली दो रात से लापता है। अगर किसी ने इसको देखा है तो वह 8859636300 पर सूचना दे। साथ ही सूचना देने वाले को 2100 रुपए इनाम के रूप में मिलेंगे।  
विज्ञापन

विज्ञापन

डॉ. नीरा तोमर मल्हू सिंह आर्य इंटर कॉलेज मटौर दौराला में प्रिंसिपल हैं। उन्होंने बताया कि उनको वह नवजात बिल्ला उनके ही स्कूल में अप्रैल 2022 में एक पाइप में फंसा मिला था। जिसे उसकी मां छोड़कर चली गई थी। नीरा ने बताया की कुछ समय तक तो उन्होंने उसकी केयर स्कूल में ही की फिर वह उसको अपने घर ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Saharanpur News: ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, रिपोर्ट दर्ज

साथ ही उन्होंने बताया कि पहले उनको वह बिल्ली लगती थी। जिसको अक्सर वह बिल्लो रानी कहकर बुलाती थी। फिर बाद में जब उन्होंने उसको पाला और एक दिन उसका वैक्सीनेशन कराने डॉक्टर के गई तो पता चला वह बिल्ली नहीं, एक बिल्ला है। फिर उन्होंने उसका नाम बिल्ला रख दिया।

उन्होंने बताया कि अक्सर वह बिल्ला अकेला ही घूमने निकल जाता था तो कहीं खो न जाए उसके लिए उन्होंने इसके गले में एक घंटी भी बंधी हुई थी। साथ ही नीरा तोमर ने बताया की सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद करने पर उनको हाल ही में सरकार की तरफ से नेक इंसान के अवार्ड से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed