फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Terrorist inputs in Western UP and police force deployed in the city

यूपी: आतंकी इनपुट से सात सेक्टरों में बांटा शहर, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स

Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Terrorist inputs in Western UP and police force deployed in the city
आतंकी

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंकी इनपुट मिलने के चलते गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में आरएएफ की तैनाती रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड के साथ होटलों, बस और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया। 

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर आतंकी इनपुट मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया, जोकि राजपथ पर घटना करने की फिराक में थे। इससे पहले एनआईए और एटीएस की टीम मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर व अमरोहा से कई संदिग्ध लोग गिरफ्तार कर चुकी है। आतंकी संगठनों का निशाना गणतंत्र दिवस पर वेस्ट यूपी होने के अंदेशे पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। इसको देखते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी अखिलेश कुमार के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर शहर में कई प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी सिटी व एएसपी कैंट बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन

आठ प्वाइंटों पर आरएएफ 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर में आठ संवेदनशील प्वाइंटों पर आरएएफ लगाई जाएगी, जहां पर पुलिस भी पैनी नजर रखेगी। ये आठ प्वाइंट मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र हैं। दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों से वार्ता हो चुकी है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि होगी तो क्षेत्रीय लोग इसकी सूचना पुलिस को देंगे। 

संवेदनशील है शहर 
एडीजी जोन प्रशांत कुमार का कहना कि मेरठ शहर संवेदनशील है। सुरक्षा एजेंसियां भी मेरठ पर नजर जमाए हैं। जोन के सभी नौ जिलों में सुरक्षा की दृष्टि से सभी कप्तानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सभी एसएसपी ने अपने जिलों में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स की ड्यूटी निर्धारित की हैं। 

झंडा फहराते ही संभालें व्यवस्था 
डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे सभी थानेदार अपने-अपने थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा लें। उसके बाद पुलिस लाइन में पहुंचे। गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के बाद वहां से निकलकर शहर में अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था देखेंगे। सभी एसपी टीम को लेकर सर्च अभियान चलाएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed