फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Terror of robbers on the road for three hours, kept robbing, tying and throwing in the bushes

Meerut: तीन घंटे रोड पर लुटेरों का आतंक, लूटते रहे और बांधकर झाड़ियों में फेंकते रहे

Mon, 05 Aug 2024 12:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Aug 2024 12:04 AM IST
सार

चांदसारा गांव के पास बदमाशों ने तीन घंटे आतंक मचाया। राहगीरों को लूटते रहे और पीटकर झाड़ियों में फेंकते रहे। 

विज्ञापन
Meerut: Terror of robbers on the road for three hours, kept robbing, tying and throwing in the bushes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहियानगर थाना क्षेत्र में चांदसारा गांव के पास शनिवार शाम चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन घंटे तक सात राहगीरों से लूटपाट की। वारदात के बाद बदमाश पीड़ितों को बंधक बनाकर झाड़ियों में फेंकते रहे। दो बाइक, कई मोबाइल, हजारों की नकदी, आभूषण आदि सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र के बदौली निवासी योगेंद्र शर्मा शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक पर परतापुर से अपने गांव लौट रहे थे। लोहियानगर क्षेत्र में चांदसारा गांव के पास एकांत में चार बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने योगेंद्र शर्मा को रोककर हथियारों के बल पर बाइक, दो मोबाइल, 2200 रुपये लूट लिए। हाथ-पैर और मुंह बांधकर झाड़ियों में धक्का दे दिया। यहीं बाइक से जा रहे गाजियाबाद के भोवापुर निवासी योगिंद्रपाल और हापुड़ के सिखेड़ा निवासी प्रिंसपाल को भी बदमाशों ने रोक लिया। इनसे बाइक, दो मोबाइल, सोने और चांदी की अंगूठी, 11 सौ रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद खरखौदा के बिजौली निवासी गिरीश पुत्र सतवीर को रोकने के लिए बदमाशों ने चलती बाइक पर डंडा मारकर घायल कर दिया। गिरीश से तीन हजार की नकदी, मोबाइल, पर्स, कागजात लूट लिए। इसके बाद फफूंडा निवासी सोमदत्त शर्मा को रोककर 44 सौ रुपये और मोबाइल लूटा। चांदसारा गांव निवासी आशीष त्यागी से चार हजार की नकदी, बैग, पर्स और कागजात लूटे। इसके बाद फफूंडा के अनिल शर्मा को रोककर मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश रात करीब 10:30 बजे परतापुर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रातभर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। योगेंद्र शर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। 


तीन घंटे तक बेखौफ की वारदात
चांदसारा गांव के पास बदमाशों का सड़क पर तीन घंटे तक कब्जा रहा। शाम करीब 7:30 से रात 10:30 बजे तक बदमाशों ने वारदात की। ग्रामीणों ने यहां पुलिस के रात्रि गश्त न करने पर सवाल खड़े किए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed