फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tension in Meerut Court Over Illegal Lawyer Chambers, Police Action Likely

Meerut: कचहरी में टकराव की आशंका, अवैध चैंबर हटाने की तैयारी, अधिवक्ताओं ने दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 03 Jan 2026 02:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 03 Jan 2026 02:07 PM IST
सार

मेरठ कचहरी में अधिवक्ताओं के अवैध कब्जे को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में क्रेन से चैंबर तोड़े जाने की आशंका के बीच कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध में गंभीर चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Meerut: Tension in Meerut Court Over Illegal Lawyer Chambers, Police Action Likely
मेरठ कचहरी में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला जज मेरठ से मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा की है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार किसी भी समय कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच क्रेन की मदद से अवैध रूप से बने चैंबर हटाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


पुलिस बल और क्रेन से कार्रवाई की तैयारी
बताया जा रहा है कि संभावित कार्रवाई को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धमकी से यू-टर्न तक: शादाब जकाती विवाद में नया मोड़, वीडियो में बोला पति-'अपनी मर्जी से भेज रहा हूं'

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद अधिवक्ताओं का कड़ा विरोध
दूसरी ओर, अवैध चैंबरों में मौजूद कुछ अधिवक्ता अपने-अपने कमरों में खुद को बंद किए हुए हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने विरोध स्वरूप ज्वलनशील पदार्थ भी मंगा लिए हैं और कमरों में फांसी के फंदे तक लगा दिए हैं।

बलपूर्वक हटाने पर दी गंभीर चेतावनी
अधिवक्ताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उन्हें बलपूर्वक बाहर निकाला गया या चैंबर तोड़े गए, तो वे आत्मघाती कदम उठा सकते हैं। इस चेतावनी के बाद स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है।

प्रशासन की नजर, बातचीत की कोशिश
प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों का कहना है कि किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले स्थिति को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जा सकता है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और कचहरी परिसर में शांति बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed