{"_id":"684d7b977ab25272e3009815","slug":"meerut-teen-girl-and-youth-critical-after-consuming-poison-in-alleged-love-affair-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रेमप्रसंग में युवक-युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर, परिजनों पर जबरदस्ती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रेमप्रसंग में युवक-युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर, परिजनों पर जबरदस्ती का आरोप
Sat, 14 Jun 2025 07:09 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:09 PM IST
सार
मेरठ के रठौरा खुर्द गांव में युवक और युवती ने कथित तौर पर जहर खा लिया। युवती ने युवक पर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। दोनों मेरठ के अस्पतालों में भर्ती हैं और मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव में रहने वाले एक युवक और 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से जहर खा लिया, जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। पहले उन्हें मवाना के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो युवती का बयान दर्ज किया गया। बयान में उसने युवक पर जबरन जहर देने का गंभीर आरोप लगाया। युवती की मां मधु ने भी थाने पहुंचकर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने जानबूझकर जहर देने की बात कही।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी। फिलहाल युवती को मेरठ मेडिकल कॉलेज में और युवक को हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।