{"_id":"69f0caec043f4f80e2049513","slug":"meerut-team-won-four-gold-medals-in-karate-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-152482-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ की टीम ने कराटे प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ की टीम ने कराटे प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लखनऊ में 24 से 26 अप्रैल तक सब जूनियर कैडेट और जूनियर स्टेट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से 47 जिलों से 1097 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, चार रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
इस मौके पर कराटे संघ मेरठ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष सूरज मल, टीम कोच कैलाश चंद, टीम मैनेजर रजत राठी, सदस्य सिराज अहमद, वसीम अहमद, निशांत यादव सहित अन्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। महासचिव नरेंद्र ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी देहरादून में तीन से सात जून तक चलने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में शांतनु चौधरी, ऋतिका, श्रद्धा सिद्धू, अग्रिमा गुप्ता रहे। रजत पदक जीतने वालों में काव्यांश, अक्षरा सिद्धू, यशवर्धन, प्रियम रहे। कांस्य पदक वालों में सूर्या, अभिनव तालियान, अग्रिमा, सूर्या, अभिनव तोमर, आध्या और वेदिका शामिल रहे।