{"_id":"6890cbe5bfd7761d4304bc51","slug":"meerut-team-is-overall-champion-in-cisce-regional-basketball-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138186-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई क्षेत्रीय बास्केटबाल में मेरठ की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई क्षेत्रीय बास्केटबाल में मेरठ की टीम ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
- सोफिया गर्ल्स स्कूल में हुआ प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल के मैदान पर खेली जा रही सीआईएससीई उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। मेरठ की टीम ने अंडर-17 आयु वर्ग में पहला स्थान, अंडर 14 आयु वर्ग में दूसरा स्थान और अंडर-19 आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव मिर्जा शाहबाज बेग ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग में खेले गए पहले फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने कानपुर साउथ को 23-6 के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कानपुर साउथ की टीम रही। तीसरे मुकाबले में मेरठ ने आगरा को 23-3 के एक तरफा मुकाबले में हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग में मेरठ की टीम ने आगरा को 23-8 के बड़े अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आगरा की टीम रही, जबकि तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने कानपुर साउथ को 29-17 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में आगरा की टीम ने मेरठ को 48-32 के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मेरठ की टीम रही। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में लखनऊ साउथ ने लखनऊ नॉर्थ को 20-0 से एक तरफा मुकाबले में मात दी और तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों कैटेगरी में ओवरऑल मेरठ को चैंपियन चुना गया। प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान बास्केटबाल कोच अदन मिर्जा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय कोच अमरजीत सिंह, भगवान सिंह, राकेश ठाकुर, अखिल जैन आदि मौजूद रहे।