{"_id":"686818019a2bcb1b2e0442a2","slug":"meerut-teacher-raped-student-in-madrasa-for-three-years-aborted-her-thrice-the-whole-story-will-shock-you-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मदरसे में तीन साल तक शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात, झकझोर देगी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मदरसे में तीन साल तक शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात, झकझोर देगी पूरी कहानी
Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
सार
पुलिस ने शुक्रवार को छात्रा के बयान दर्ज किए। उसका आरोप है कि शिक्षक की पत्नी ने भी इस कृत्य में उसका सहयोग किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहियानगर क्षेत्र में छात्रा को बंधक बनाकर तीन साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्रा का रिश्ते का भाई भी है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए, उसने गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि तीन साल से मदरसे का शिक्षक अल्ताफ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की पत्नी उसका सहयोग करती थी। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। दुष्कर्म के चलते वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना व उसकी पत्नी ने डॉक्टर के यहां ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने पड़ोसियों को आरोपी के बारे में बताया तो उसे पागल साबित करने की कोशिश की गई। वह बाहर न जा सके इसके लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। उसने घर वापस जाने को 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करा लिया। इसका पता चलने पर शिक्षक ने बृहस्पतिवार को उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा के बयान दर्ज किए। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।