फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Tantrik trapped me in love trap, took me to Mumbai and did this', crying woman told her ordeal

Meerut: 'तांत्रिक ने मुझे प्रेमजाल में फंसाया, फिर मुंबई ले जाकर किया ये काम', रोते हुए महिला ने बताई आपबीती

Thu, 11 Sep 2025 12:27 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 11 Sep 2025 12:27 AM IST
सार

सरधना की पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देकर कहा कि युवक ने उससे 2.10 लाख रुपये और जेवरात भी हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: 'Tantrik trapped me in love trap, took me to Mumbai and did this', crying woman told her ordeal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरधना की एक महिला ने बुधवार को एक युवक पर मुंबई ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके 2.10 लाख रुपये व तीन तौले सोना भी हड़प लिया। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके घर के पास आरोपी रहता है। पीड़िता के अनुसार आरोपी तंत्र क्रिया करता है। आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी महिला को फरवरी में झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि उससे 2.10 लाख रुपये व तीन तौले सोना ले लिया। नकदी और जेवर हड़प लिए। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed