मेरठ: हॉस्पिटल में महिला से छेड़छाड़, मैनेजर पर लगाया ये आरोप, जमकर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला से छेड़छाड़ के बाद जमकर हंगामा हुआ। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। महिला की ओर से हॉस्पिटल के मैनेजर को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समयपुर गांव की एक महिला मंगलपांडे नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है। बुधवार को महिला ने हॉस्पिटल के मैनेजर संदीप पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इसकी सूचना पाकर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
महिला ने आरोप लगाया कि मैनेजर संदीप ने पहले उसे सफाई करने के लिए ओटी (ऑपरेशन थियेटर) भेजा और फिर पीछे से आकर बदनीयती से उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारी वहां आ गये और आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने जब वहां मौजूद अन्य स्टाफ से घटना की पुष्टि की तो कर्मचारियों ने महिला के आरोपों को गलत बता दिया। इस पर हंगामा और तेज हो गया। इसी बीच वहां आये महिला के पति ने भी कर्मचारियों को भुगत लेने की धमकी दे दी। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और महिला को थाने में तहरीर देने की बात कहकर वहां से भेज दिया। देर शाम महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दे दी।
इनका कहना है:
हॉस्पिटल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है। महिला ने घटना में ओटी का जिक्र किया है। मगर घटना वाले समय ओटी में ताला लगा है। इसके अलावा जिस समय महिला ऊपर सफाई कर रही थी। उस समय मैनेजर नीचे रिसेप्शन पर मौजूद था। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।- सतीश कुमार, थानाध्यक्ष, मेडिकल
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/