फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut T20 League: Meerut Civil Lines Heroes Win Match by 52 Runs

मेरठ टी-20 लीग : मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने 52 रन से जीता मैच

Sat, 21 Mar 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut T20 League: Meerut Civil Lines Heroes Win Match by 52 Runs
- मैन ऑफ द मैच रहे बल्लेबाज अर्पित मलिक ने 41 गेंद पर नाबाद 81 रन बनाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही मेरठ टी-20 लीग में शनिवार को पहला मैच साकेत रॉयल चैंप्स और मेरठ सिविल लाइन हीरोज के बीच खेला गया। इसमें सिविल लाइन हीरोज ने 52 रन से मैच जीता।
लीग के 12वें मैच में साकेत रॉयल चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मैच के तीसरे ओवर में उज्जवल यादव (दो रन) यश पंवार की गेंद पर समीर चौधरी को कैच थमा बैठे। 22 रन के टीम स्कोर पर शॉट मारकर तेज रन लेने के प्रयास में कप्तान रितुराज शर्मा रन आउट हो गए। रितुराज ने 13 रन बनाए। छठे ओवर में अर्णव त्यागी सात रन बनाकर शुभम मावी की गेंद पर कार्तिकेय के हाथों कैच आउट हो गए। अमोघ सिरोही बिना बैट्समैन कॉल के बैटिंग एंड की ओर भागे चले गए लेकिन तुषार त्यागी ने रन लेने का कोई प्रयास नहीं किया। अमोघ सिरोही (15 रन) क्रीज में वापस नहीं लौट पाए और अनमोल सचदेवा की थ्रो पर कार्तिक ने उन्हें रन आउट कर दिया। पावर प्ले पूरी तरह से साकेत रॉयल चैंप्स के नाम रहा और 6.1 ओवर में 42 का स्कोर होने तक मेरठ सिविल लाइन हीरोज के चार विकेट गिर चुके थे।
विज्ञापन

15वें ओवर में 113 रन के स्कोर पर मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन अर्पित मलिक में एक छोर संभाले रखा। वह बड़े शॉट लगाते रहे। यश गर्ग भी बिना बैट्समैन कॉल के भागते हुए बैटिंग एंड पर अर्पित मलिक के पास पहुंच गए। वापस लौटने की कोई संभावना नहीं थी और हरदीप सिंह की थ्रो पर शुभम मावी ने यश गर्ग (12 रन) को बॉलिंग एंड पर रन आउट कर दिया। अर्पित मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। पारी का अंतिम ओवर फेंक रहे कार्तिकेय की गेंदों पर अर्पित और वंश विकल ने दो चौके और तीन छक्कों के साथ 28 रन बटोरे। अर्पित मलिक ने पांच चौके और छह छक्कों की सहायता से 41 गेंद पर 81 रन (नाबाद) बनाए। वंश आठ रन बनाकर नॉटआउट रहे। इस तरह मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने सात विकेट पर 182 रन का स्कोर बनाया। साकेत रॉयल चैंप्स के गेंदबाज अश्वनी सैनी ने दो, शुभम मावी और यश पंवार ने एक-एक विकेट लिया। तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे साकेत रॉयल चैंप्स के सलामी बल्लेबाज तुषार त्यागी और हरदीप सिंह के सामने पहला ओवर लेफ्ट आर्म स्पिनर यश गर्ग से करा कर मेरठ सिविल लाइन हीरोज के कप्तान रितुराज शर्मा ने दबाव बनाने की कोशिश की और पहले ओवर में सात रन ही आए। दूसरे ओवर में अजय चौधरी की एक गेंद को तुषार त्यागी (10 रन) सामने उछाल बैठे। ओशो मोहन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उवैश खान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आते ही दो शानदार छक्के मारे। वहीं हरदीप सिंह ने भी तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए लेकिन वंश विकल की गेंद पर छक्का मारने के बाद हरदीप सिंह अगली ही गेंद पर बाउंड्री पर यश गर्ग को कैच दे बैठे। हरदीप सिंह ने दो छक्के और दो चौकों के साथ 14 गेंद पर 28 रन बनाए।
इसके बाद कप्तान समीर चौधरी पिच पर उतरे, लेकिन वंश विकल की एक गेंद को समझने में चूके और विकेटकीपर ने स्टंप उखाड़ दी। हालांकि थर्ड अंपायर ने समीर को नॉटआउट करार दिया। इसके बाद समीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी लेकिन वंश विकल की एक गेंद पर समीर चौधरी (12 गेंद पर 20 रन) चूके और उज्जवल यादव ने उनका कैच लपक लिया। नौ ओवर में 86 रन बनाने में साकेत रॉयल चैंप्स ने तीन विकेट गवां दिए थे मगर वह मुकाबले में बनी हुई थी।

15वें ओवर में साकेत रॉयल चैंप्स ने 112 रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए और अब जीत के लिए उन्हें अंतिम 30 गेंद पर 71 रन बनाने थे। कप्तान रितुराज शर्मा ने यश कुमार (13 रन) को ओशो मोहन के हाथों कैच आउट करा कर मैच में स्थिति मजबूत कर दी। पारी की अंतिम छह गेंद पर 53 रन का असंभव लक्ष्य सामने था लेकिन अर्णव त्यागी की गेंद पर शुभम मावी (7 रन) का कैच यश गर्ग ने पकड़ कर मेरठ सिविल लाइन हीरोज को 52 रन से जीत दिला दी। साकेत रॉयल चैंप्स 130 रन पर ऑल आउट हो गई। रविवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे से क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा और मेरठ सिविल लाइन हीरोज के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम छह बजे से मेरठ साउथ वारियर्स और मेरठ कैंट कमांडोज् के बीच होगा। मैच का लाइव प्रसारण आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के यूट्यूब चैनल पर भी किया जा रहा है। जिसका लिंक https://www.youtube.com/@IIMTUNIVERSITYMEERUT है।



इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - अर्पित मलिक (मेरठ सिविल लाइन हीरोज)
फाइटर ऑफ द मैच - शुभम मावी (साकेत रॉयल चैंप्स)
मोस्ट इकनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - रितुराज शर्मा (मेरठ सिविल लाइन हीरोज)
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच - हरदीप सिंह (साकेत रॉयल चैंप्स)
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - कार्तिक (साकेत रॉयल चैंप्स)
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- अर्पित मलिक (मेरठ सिविल लाइन हीरोज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed