{"_id":"60f52438439c6438eb1ed489","slug":"meerut-sweeper-saved-the-life-of-a-young-man-drowned-in-the-drain-by-taking-risk-of-his-own-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय : मेरठ में सफाईकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई नाले में डूबे युवक की जान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय : मेरठ में सफाईकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई नाले में डूबे युवक की जान, वीडियो वायरल
Mon, 19 Jul 2021 12:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:35 PM IST
सार
शख्स को नाले में डूबते हुए जैसे ही पास में मौजूद सफाईकर्मी ने देखा तो उसने अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति की जान बचाई।
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाई नाले में डूबे युवक की जान
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सफाईकर्मी का अपनी जान पर खेलकर नाले में डूबे युवक को बचाए जाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया। वहीं शहर भर के नाले भी उफान पर आ गए। कई स्थानों पर पानी भरने के कारण नाले और सड़क एक हो गए।
बताया गया कि सूरजकुंड स्थित एक नाले का भी यही हाल हो गया। ऊपर तक बह रहे नाले में एक राहगीर पैर फिसलने से गिर पड़ा, शख्स को नाले में डूबते हुए जैसे ही पास में मौजूद सफाईकर्मी ने देखा तो उसने अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी राज व्यक्ति को डूबता देख तुरंत नाले में कूद गया और डूबते व्यक्ति को बाहर निकाला। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की पास में ही मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सफाईकर्मी की इस दिलेरी की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।